फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone pelting on Agra Fort Passenger at Sonai station train halted for 20 minutes

Mathura: सोनई स्टेशन पर आगरा फोर्ट पैसेंजर पर पथराव, 20 मिनट रुकी रही ट्रेन

Thu, 20 Oct 2022 11:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Oct 2022 11:23 PM IST
सार

इस घटना को लेकर हाथरस सिटी जीआरपी थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि बच्चों का मामूली विवाद था। कोई पथराव नहीं हुआ।

विज्ञापन
Stone pelting on Agra Fort Passenger at Sonai station train halted for 20 minutes
ट्रेन। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

 ट्रेन में यात्रा कर रहे दो गुटों का विवाद सोनई स्टेशन पर बढ़ गया। देखते ही देखते आगरा फोर्ट-कासंगज पैसेंजर ट्रेन पर पथराव हो गया। कई बार ट्रेन को चेन खींचकर रोका गया। इससे कई यात्रियों चोटिल हो गए। जीआरपी ने इसे बच्चों का विवाद बताते हुए मामले में कार्रवाई से हाथ खींच लिए। घटना बुधवार देर शाम की है। इससे ट्रेन 20 मिनट तक रुकी रही।
विज्ञापन


कासगंज से मथुरा आने वाली पैसेंजर ट्रेन में सोनई और मुरसान से सवार हुए कुछ युवकों में बुधवार सुबह विवाद हो गया। शाम को आगरा फोर्ट कासगंज से यही लोग फिर लौटे तो सोनई रेलवे स्टेशन पर फिर मारपीट हो गई। जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी चेन खींचकर रोक दिया गया। तीन चार बार चेन खींचकर ट्रेन को रोका गया। इस बीच ट्रेन पर पथराव भी हुआ। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने खिड़की बंद करके खुद को सुरक्षित किया।
विज्ञापन


कई यात्री इस घटना में चोटिल भी हो गए। इस दौरान ट्रेन में जीआरपी और आरपीएफ की भूमिका मूकदर्शक की रही। सूत्रों के मुताबिक पिछले माह भी इसी स्टेशन पर विवाद हुआ था। हालांकि इस घटना को लेकर हाथरस सिटी जीआरपी थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि बच्चों का मामूली विवाद था। कोई पथराव नहीं हुआ। मंडलीय रेल प्रबंधक के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें इस प्रकार की किसी घटना की जानकारी स्थानीय रेल प्रशासन ने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed