{"_id":"5ec363415ea72637c24f59d3","slug":"stone-pelting-in-two-groups-during-lockdown-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में बवालः ताजनगरी में पथराव की घटनाओं पर दौड़ती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में बवालः ताजनगरी में पथराव की घटनाओं पर दौड़ती रही पुलिस
Tue, 19 May 2020 10:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 19 May 2020 10:11 AM IST
सार
- कैरम में जीत-हार पर विवाद, पथराव
- पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार
विज्ञापन
पथराव की घटनाओं पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सोमवार को पुलिस पथराव और विवाद की घटनाओं पर दौड़ लगाती रही। पहली घटना थाना ताजगंज के तेलीपाड़ा में कैरम में हार-जीत को लेकर
हुई। दो गुटों में विवाद व मारपीट के बाद पथराव होने लगा। अफरातफरी मच गई। पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। वहीं दूसरी घटना थाना एमएम गेट के नाला चून पचान में सोमवार रात हुई। यहां दो गुटों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। दोनों ही घटनाओं में आरोपी भागने में कामयाब हो गए।
पहली घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की है। तेलीपाड़ा में घरों के बाहर कुछ युवक कैरम खेल रहे थे। एक युवक को जीतता देखकर दूसरे ने उस पर बेईमानी का आरोप लगाया। दोनों के बीच विवाद होने लगा। दोनों के साथी एकत्रित हो गए। युवकों में मारपीट होने लगी।
कुछ ही देर में ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर थाना ताजगंज की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख मारपीट और पथराव करने वाले भाग खड़े हुए। मोहल्ले के लोगों से पूछताछ में भी झगड़ा करने वालों के नाम पता नहीं चल सके। पुलिस का कहना है कि मामले में फिलहाल किसी को ओर से तहरीर नहीं दी गयी है। आरोपियों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी।

पथराव की दूसरी घटना थाना एमएम गेट के नाला चून पचान की है। यहां सोमवार रात को दो गुटों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी घरों से फरार हो गए।
घटना रात तकरीबन दस बजे की है। नाला चून पचान में मोहल्ले के दो समाज के युवक खड़े हुए थे। इनमें से कुछ युवक शराब भी पी रहे थे। अचानक युवकों में कहासुनी के बाद गालीगलौज शुरू हो गई। इस पर दोनों गुट के लोग आ आमने सामने आ गए। उनमें मारपीट के बाद पथराव होने लगा।
युवकों ने घरों की छत से भी पथराव किया। घरों के बाहर बैठे लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर थाना एमएम गेट की फोर्स पहुंच गई। इससे पहले ही आरोपी भाग खड़े हुए। क्षेत्राधिकारी कोतवाली चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि दोनों गुट के आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।