{"_id":"59e0db904f1c1b69678b583d","slug":"stone-pelting-in-agra-after-fight-between-two-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली देने पर हो गया बवाल, व्यस्त बाजार में जमकर चले ईंट पत्थर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली देने पर हो गया बवाल, व्यस्त बाजार में जमकर चले ईंट पत्थर
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 13 Oct 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
पत्थर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय टाकीज के सामने शुक्रवार दोपहर युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते उनमें मारपीट के बाद पथराव होने लगा। इससे भीड़भाड़ वाले इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग खड़े हुए।
घटना दोपहर दो बजे की है। संजय टाकीज के सामने वजीरपुरा मोड़ के पास दिनेश की चाऊमीन की ठेल है। दोपहर में उसकी ठेल पर गिहारा बस्ती का एक युवक चाऊमीन खा रहा था। तभी वजीरपुरा अड्डा के दो युवक विक्रेता के पास आ गए।
वह दिनेश से गालीगलौज करने लगे। गिहारा बस्ती के युवक ने गालीगलौज करने से मना किया। इस पर युवकों ने उसके गाल पर थप्पड़ मार दिया। युवक ने अपने मोहल्ले के लोगों को फोन कर दिया, इस पर उसके छह-सात साथी आ गए।
विज्ञापन
वहीं दोनों युवकों ने भी फोन करअपने साथी बुला लिए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। युवकों ने ईंट-पत्थर फिंकाई शुरू कर दी। इससे आसपास भगदड़ मच गई। रास्ते से गुजरते लोगों ने किसी तरह खुद को बचाया।
तकरीबन 15 मिनट तक पथराव होता रहा। सूचना पर थाना हरीपर्वत पुलिस पहुंच गई। मगर, तब तक युवक भाग खड़े हुए। पुलिस ने दिनेश से पूछताछ की। इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत का कहना है कि आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।