{"_id":"62b0aa85b4d0353f531278db","slug":"stone-pelting-between-two-sides-after-dispute-over-road-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: रास्ते से बाइक हटाने की कहने पर दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, पथराव होने से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: रास्ते से बाइक हटाने की कहने पर दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, पथराव होने से मची अफरातफरी
Mon, 20 Jun 2022 10:46 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:46 PM IST
सार
आगरा के आजमपाड़ा में सोमवार शाम को रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के लोग भिड़ गए। दोनों में मारपीट और पथराव हो गया।
विज्ञापन
पथराव में घायल हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज के आजमपाड़ा में सोमवार शाम को दो परिवारों में रास्ते से बाइक हटाने की कहने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसके बाद पथराव भी होने लगा। इससे अफरातफरी मच गई। ईंट-पत्थर लगने से छह लोग घायल हो गए। दो समुदाय के लोगों में टकराव की सूचना पर फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भेजा।
विज्ञापन
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि आजमपाड़ा की नट वाली गली में अजमत का घर है। सोमवार रात को आठ बजे वो रिक्शे में बकरियों के लिए पत्ते लेकर आ रहा था। रास्ते में जितेंद्र के घर के बाहर बाइक खड़ी थी। इससे रिक्शा नहीं निकल पा रहा था। अजमत ने बाइक हटाने के लिए बोल दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी पर विवाद हो गया। जितेंद्र के पक्ष में परिवार के लोग आ गए। इसकी जानकारी पर अजमत के परिवार के लोग भी पहुंचे। दोनों में मारपीट के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। इससे चीखपुकार मच गई। कुछ ने पथराव भी कर दिया। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची। छह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक किसी ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन