फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone pelting between two parties over minor dispute in Mathura old man dies during rescue

UP: मथुरा में मामूली विवाद पर दो पक्षों में पथराव, बीच बचाव के दौरान वृद्ध की मौत; पुलिस बल तैनात

Tue, 05 Nov 2024 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 12:30 PM IST
सार

मथुरा के गांव रांकोली में दो पक्षों में झगड़े के बाद जमकर पथराव हुआ। इस दौरान बीच बचाव कराने आए वृद्ध के सिर में लाठी लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। 
 

विज्ञापन
Stone pelting between two parties over minor dispute in Mathura old man dies during rescue
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा के बरसाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव रांकोली में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हो गया। इस दौरान बीच-बचाव करने के दौरान एक वृद्ध की लाठी लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन




मंगलवार को बरसाना क्षेत्र के राकोली गांव में देवीराम और रामधन पक्ष में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से लाठी, डंडा व पथराव हुआ। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों के मध्य पथराव होता रहा। इस दौरान देवीराम उम्र 60 वर्ष चोटिल हो गया। वहीं दोनों पक्षों के मध्य बीच बचाव करने के दौरान हीरालाल उम्र 65 वर्ष की डंडा लगने से मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है। तीन दिन पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी कहासुनी को लेकर झगड़ा हो गया था। वहीं बीच बचाव के दौरान एक वृद्ध की बेलेरो गाड़ी की टक्कर से मृत्यु हो गई। गाड़ी को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed