फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone pelting at Farah toll plaza: Dispute between Bolero riders and toll workers

फरह टोल प्लाजा पर पथराव: बोलोरो सवार और टोलकर्मियों में हुआ विवाद, फ्री में गुजर गए सैकड़ों वाहन

Mon, 19 Feb 2024 03:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Feb 2024 03:22 PM IST
सार

मथुरा के फरह टोल प्लाजा पर पथराव के दौरान टोल फ्री हो गया। आधा घंटे में सैकड़ों वाहन बिना टोल दिए ही वहां  से गुजर गए। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने बोलेरो सवारों को हिरासत में लिया है।
 

विज्ञापन
Stone pelting at Farah toll plaza: Dispute between Bolero riders and toll workers
पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के फरह में बोलोरो सवार युवकों ने टोल पर्ची के बिना ही गाड़ी निकलने को लेकर टोल कर्मियों से भिड़ गए।  गाली-ग्लौज देते हुए जमकर मारपीट की। मामला इतना बढ़ गया कि बोलोरो सवारों ने पथराव किया, इससे टोल परिसर में भगदड़ मच गई। टोल के तीन बूथ क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलोरों सावारों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन


थाना फरह के महुअन स्थित टोल पर सोमवार को तड़के सुबह करीब 4 बजे मथुरा की तरफ से आ रहे बोलोरों सवार युवक बिना टोल के जाने पर टोल कर्मी से भिड़ गए। इससे अन्य टोल कर्मियों में भगदड़ मच गई। बूथों पर कार्य कर रहे टोलकर्मी केबिनों में से बाहर निकाल कर जान बचाकर कार्यालय की तरफ भागे। इस दौरान करीब आधे घंटे टोल फ्री चला। बोलोरों सवारों ने टोल कर्मियों से मारपीट करते हुए ईट-पत्थरों से पथराव कर दिया। टोल के समीप खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


तोड़फोड के दौरान टोल के चार बूथों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में बूथ नंबर तीन की टोल स्क्रीन टूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलोरों सवार चार लोगों को हिरासत में लिया है और घटना की जांच में जुट गई है।  थाना प्रभारी  कमलेश सिंह  का कहना है कि मामले में तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed