फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone pelting and firing outside Jain temple in Kalindi Vihar Agra

आगरा: कालिंदी विहार में जैन मंदिर के बाहर पथराव और फायरिंग, दहशत में आए कॉलोनी के लोग

Mon, 14 Feb 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 12:04 AM IST
सार

बाइक पर आए युवकों के दो गुटों में रंगबाजी में गोलियां चल गईं। इससे कॉलोनी के लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों में छिप गए। 

विज्ञापन
Stone pelting and firing outside Jain temple in Kalindi Vihar Agra
कालिंदी विहार में फायरिंग करता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कालिंदी विहार में रविवार शाम को जैन मंदिर के बाहर युवकों के दो गुटों में रंगबाजी में पथराव हो गया। इसके बाद फायरिंग की गई। इससे मंदिर में आए श्रद्धालु और कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए। पुलिस उनको चिह्नित कर रही है।

विज्ञापन


घटना शाम तकरीबन सात बजे की है। कालिंदी विहार में 80 फुटा मार्ग पर जैन मंदिर है। इसका निर्माण कुछ महीने पहले ही हुआ है। मंदिर में रविवार को काफी लोग आए हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि तीन बाइक पर छह-सात युवक आए। वह मंदिर के गेट के पास खड़े हो गए। 
विज्ञापन


युवकों के हाथ में थे हथियार 
युवकों के हाथ में हथियार थे। तभी दूसरी तरफ से कुछ युवक और आ गए। दोनों गुट में विवाद के बाद पथराव होने लगा। फायरिंग भी की गई। युवकों के बीच काफी देर तक पथराव हुआ। इसके बाद सभी चले गए। कॉलोनी के लोग भी दहशत में घरों से बाहर नहीं आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थाने की फोर्स पहुंच गई। मगर, आरोपी हाथ नहीं आ सके। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कैद हो गई। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा का कहना है कि फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। युवकों के गुटों में विवाद की जानकारी मिली है। आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed