फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone-pelting and aerial firing between two groups over a land dispute

Agra News: जमीन की रंजिश में दो पक्षों में पथराव, हवाई फायरिंग

Sun, 25 Oct 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Stone-pelting and aerial firing between two groups over a land dispute
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव नगरिया में शनिवार सुबह जमीन की रंजिश में दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच जमकर पथराव हुआ। हवाई फायरिंग भी की गई। घटना के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें एक युवक तमंचे से हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में एक युवक लाइसेंसी राइफल लिए नजर आ रहा है। पथराव में पिता-पुत्री समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले में पांच नामजद और दो-तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


थाना डौकी क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी राजकुमार ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे के करीब खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जमीन की रंजिश में परिवार के किशन सिंह के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की। इससे दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से पथराव होने लगा। इसमें राजकुमार, उनकी पुत्री पूनम और रामनरेश घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने रामनरेश की तहरीर पर किशन सिंह, धर्मेंद्र, पंकज, उदल और नीरज और दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि सूचना पर डौकी पुलिस मौके पर पहुंची थी। फायरिंग करने वाले आरोपी फरार हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed