फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone pelting after beating in engagement ceremony, two injured

सगाई समारोह में मारपीट के बाद पथराव, दो घायल

Tue, 18 Jan 2022 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting after beating in engagement ceremony, two injured
आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित गांव लड़ामदा में पूर्व प्रधान कृपाल सिंह के पौत्र के सगाई समारोह में रविवार रात को नशे में पड़ोसी ने गालीगलौज के बाद मारपीट की। आरोप है कि पथराव भी कर दिया। इससे पूर्व प्रधान सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। घटना में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव लड़ामदा में पूर्व प्रधान कृपाल सिंह के पौत्र ललित का रविवार को सगाई समारोह था। घर के बाहर ही पंडाल लगाया गया था। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले भूपेंद्र और परिवार के अन्य लोग आ गए। उन्होंने कृपाल सिंह के रिश्तेदारों से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर गाली देने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने कृपाल सिंह पर हमला कर दिया। बचाने के लिए परिवार के लोगों के आने पर पथराव करने लगे। इससे महिलाओं और बच्चों में चीखपुकार मच गई। कृपाल सिंह और उनका बेटा पुष्पेंद्र घायल हो गया। सूचना पर थाना की फोर्स पहुंच गई। मगर, तब तक हमलावर भाग गए। पुलिस के पहुंचने पर सगाई का कार्यक्रम शुरू हो सका। घायलों का मेडिकल कराया गया। इस मामले में कृपाल के बेटे पप्पू ने तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह का कहना है कि कृपाल सिंह के घर में कार्यक्रम चल रहा था। पड़ोस में रहने वाले भूपेंद्र ने नशे में झगड़ा गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed