फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stolen the transformer oil

सब स्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी

Fri, 25 Oct 2019 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
stolen the transformer oil
25एमएनपी-29-आलीपुरखेड़ा सब स्टेशन से तेल चोरी के बाद झाडिय़ों में पड़ी केन - फोटो : MAINPURI
आलीपुर खेड़ा। अलीगंज रोड स्थित सबस्टेशन से गुरुवार देर रात चोरों ने ट्रांसफार्मर की बॉडी तोड़कर तेल चोरी कर लिया। तेल चोरी होने से चार फीडर क्षेत्र के 120 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सबस्टेशन पर तैनात कर्मचारियों के शोर मचाने पर चोर 19 केन छोड़कर भाग गए। इसमें से दो केन में तेल भरा मिला। जेई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलीगंज रोड पर बिजली विभाग का सब स्टेशन है। सबस्टेशन पर रात में तीन से चार कर्मचारी ड्यूटी करते हैं। गुरुवार देर रात चोर सबस्टेशन में घुस गए और ट्रांसफार्मर की बॉडी तोड़कर ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया। सबस्टेशन परिसर में लोगों की आवाज सुनकर कर्मचारियों ने शोर मचाया तो चोर 50 लीटर क्षमता की 19 के न छोड़कर भाग गए। कर्मचारियों ने देखा तो दो केन भरी थीं। उन्होंने मामले की सूचना जेई हरवीर सिंह को दी। जेई ने सब स्टेशन पहुंचकर एसडीओ रवि प्रकाश व अधिशासी अभियंता आशीष गुप्ता को जानकारी दी। रात में ही सब स्टेशन से तेल चोरी के प्रयास की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर चौकी पुलिस आलीपुर खेड़ा ने मौके पर पहुंचकर जेई सहित गिरंद सिंह, राजपाल राजपूत, लाला गुप्ता, अभिलाख, बबलू दीक्षित से पूछछात की। हरवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
त्योहार पर हुई परेशानी
ट्रांसफार्मर की बॉडी तोड़कर तेल चुराने से सबस्टेशन से जुड़े चारों फीडर दूल्हापुर, खिरिया, भैंसरौली, आलीपुर खेड़ा क्षेत्र केे 120 गांवों में 12 घंटे तक बिजली ठप रही। अधिशासी अभियंता आशीष गुप्ता ने रात में ही ट्रांसफार्मर में नया तेल डलवाया। ट्रांसफार्मर में नया तेल डाले जाने के बाद शुक्रवार की दोपहर ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। ---

वर्जन
आलीपुरखेड़ा सबस्टेशन से तेल चोरी के प्रयास की जेई ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। क्षेत्र के संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है।
प्रयांक जैन, सीओ भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed