फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stolen millions of rupees from bjp leader house

भाजपा नेता के घर से 47 लाख का माल समेट ले गए चोर, चोरी के लिए चुना ये वक्त

Thu, 17 May 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 17 May 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
stolen millions of rupees from bjp leader house
बिख्ारा सामान - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शाहगंज थाना क्षेत्र के आलोक नगर निवासी भाजपा नेता के मकान से चोरों ने 47 लाख रुपये का माल समेट लिया है। 
विज्ञापन


परिवार के लोग गोवर्धन दर्शन करने के लिए गए थे। चोर शाम के समय घर में घुसे और वारादात को अंजाम दिया। चोर सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे हैं। 

दिनेश मित्तल भाजपा के नेता हैं और उनका कोल्ड स्टोरेज भी है। बुधवार को परिवार के साथ वह गोवर्धन दर्शन करने के लिए गए हुए थे। 

चोरों ने इसी का फायदा उठाया और उनके घर में घुस गए। अलमारी आदि तोड़कर करीब 40 लाख रुपये के जेवरात और 7 लाख रुपये नकद समेट लिया। 

जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो सामान बिखरा मिला तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो चोर उसमें नजर आ रहे हैं।  

वहीं दिनेश मित्तल के घर चोरी की जानकारी होने पर भाजपा विधायक जगन गर्ग और जिलाध्यक्ष पहुंचे। विधायक ने पुलिस को जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed