{"_id":"64ae8bae77dd9795130160c5","slug":"stolen-bolero-standing-outside-the-house-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-934-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर के बाहर खड़ी बोलेरो हुई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर के बाहर खड़ी बोलेरो हुई चोरी
Wed, 12 Jul 2023 04:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 12 Jul 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी बोलेरो हुई चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। तपा की नगरिया में एक घर के बाहर खड़ी बोलेरो चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला तपा की नगरिया निवासी शैलेश सिंह ने बताया कि वह अपनी बोलेरो घर के बाहर ही खड़ा करते थे। चार जून को भी उनकी गाड़ी घर के बाहर ही खड़ी हुई थी। देर रात चोर पिकअप को चोरी कर ले गए। जागने के बाद जब बाहर आकर देखा तो गाड़ी गायब थी। आसपास के लोगों से जानकारी ली। वहीं गाड़ी की काफी तलाश की। लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल सकी। कई दिन खोजबीन करने के बाद भी जब चोरी गई गाड़ी का पता नहीं लगा तब मंगलवार को पीड़ित ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बोलेरो चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।