{"_id":"6335a7d02f79a8643c06776d","slug":"stir-due-to-the-fall-of-the-roof-of-the-primary-school-eaight-students-injured-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: प्राइमरी स्कूल की छत का लिंटर गिरने से मचा हड़कंप, आठ छात्र-छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: प्राइमरी स्कूल की छत का लिंटर गिरने से मचा हड़कंप, आठ छात्र-छात्राएं घायल
Thu, 29 Sep 2022 07:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Sep 2022 07:42 PM IST
सार
विद्यालय के शिक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया सीलन की वजह से छत का लिंटर गिरा है। हादसे के दौरान कक्ष में करीब 26 बच्चे मौजूद थे, जिनमें से आठ घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
स्कूल का लिंटर गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा की ब्लॉक मांट के गांव बेगमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक कक्ष की छत का लिंटर बृहस्पतिवार को भरभरा कर गिर गया। इससे कक्षा तीन के कक्ष में बैठे 26 छात्र-छात्राओं में 8 घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मांट में भर्ती कराया गया। इसमें से गंभीर हालत में तीन को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार को गांव बेगमपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक कक्ष में बच्चे पढ़ रहे थे। इसी बीच अचानक छत का लिंटर गिर गया। इससे खुशी पुत्री संजय, डोली पुत्री योगेंद्र, तुलसी पुत्री पंकज, निखिल पुत्र हुकम सिंह, राज पुत्र योगेंद्र, ऋचा पुत्री सोनू, जसवंत पुत्र डोरी लाल, नैतिक घायल हो गए। सूचना पर सीएचसी मांट के प्रभारी चिकित्साधिकारी सोनू चतुर्वेदी एंबुलेंस लेकर गांव पहुंचे और घायलों को सीएचसी ले आए।

स्कूल के बाहर खड़े बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विद्यालय के शिक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया सीलन की वजह से छत का लिंटर गिरा है। वहीं ग्रामीण श्याम बिहारी ने बताया कि छत गिरने के बाद पहले गांव में उपचार किया जा रहा था। विरोध के बाद एंबुलेंस बुलाई गई। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि पांच छात्राओं को शाम को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं गंभीर हालत में नैतिक, खुशी, डोली को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर एसडीएम इंद्रनंदन सिंह सीएचसी पहुंचे और घायल बच्चों का हाल जाना।