फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stinky smoke spread due to fire in Leather Bank in Agra people have trouble breathing

Agra Fire News: लेदर बैंक में लगी भीषण आग, बदबूदार धुएं से लोगों को सांस लेने में समस्या; लपटें देख फैली दहशत

Sat, 17 Jun 2023 05:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 05:13 PM IST
सार

आगरा में लेदर बैंक में भीषण आग लग गई। इससे फैले बदबूदार धुएं से लोगों को सांस लेने में समस्या होने लगी। लपटें देख लोगों में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
Stinky smoke spread due to fire in Leather Bank in Agra people have trouble breathing
Agra Fire News: लेदर बैंक में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की शाम लेदर बैंक में भीषण आग लग गई। आग लगने से चारो ओर बदबूदार काला धुआं फैल गया। इससे मोहल्ले के लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार देख लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी रही। 

विज्ञापन

यहां इकट्ठा किया जाता है अनुपयोगी लेदर 

घटना हरिपर्वत थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर की है। यहां नगर निगम ने लेदर बैंक बना रखा है। यानी शहरभर का अनुपयोगी लेदर नगर निगम की गाड़ियां ढो करके यहां इकट्ठा करती हैं। इसके बाद यह नष्ट करने के लिए ले जाा जाता है। गुरुवार की शाम करीब चार बजे इसमें आग लग गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: भाई ने सगी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई उसकी जिंदगी, घरवालों को पता चला तो उड़ गए होश

विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी

आसमान से बरस रही सूर्य की तपन के बीच आग ने थोड़े ही समय में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आसमानी धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया। लेदर जलने से क्षेत्र में बदबू फैल गई। धुएं की वजह से लोगों को सांस लेने में समस्या होने लगी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। टीम आग बुझाने में जुटी रही। आगर कैसे लगी इस बात का पता नहीं चल सका।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed