फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   STF will keep an eye on board exam centers

आगरा: बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ रखेगी नजर

Wed, 08 Feb 2023 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 Feb 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
STF will keep an eye on board exam centers
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। संदिग्ध परीक्षा केंद्रों पर नकल की रोकथाम के लिए एसटीएफ को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्र पर क्षेत्रीय पुलिस बाहरी लोगों का प्रवेश रोकने के लिए मौजूद रहेगी।
विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा में बाहरी लोगों की दखल को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिसबल तैनात रहेगा। वहीं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने में केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक सक्रिय योगदान दें, केंद्र व्यवस्थापकों को सुरक्षा मुहैया कराना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। यदि कहीं कोई समस्या हो तो उच्चाधिकारियों के मोबाइल नंबर के साथ-साथ 112 नंबर पर कॉल कर जानकारी दें। तत्काल पुलिस सहायता मुहैया होगी। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षा केंद्रों की छबि ठीक नहीं है या गत परीक्षाओं में कोई विघ्न पैदा हुआ है, उन परीक्षा केंद्रों पर स्थानीय अभिसूचना इकाई के माध्यम से निगरानी कराई जाएगी। ऐसे परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ की भी सीधी नजर रहेगी। परीक्षा से जुड़े किसी भी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक की जरा सी चूक भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर पुस्तिकाओं के साथ जाएंगे पुलिसकर्मी
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर एसपी विनोद कुमार ने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों पर लगाई गई है वह समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। जो पुलिसकर्मी परीक्षा केंद्र पर तैनात होंगे उनमें से ही एक पुलिसकर्मी उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र तक पहुंचाने के लिए विद्यालय के कर्मचारी के साथ जाएगा।


प्रश्नपत्रों की रखवाली के लिए थाना पुलिस करती रहेगी भ्रमण
यूपी बोर्ड परीक्षा प्रश्नपत्र की रखवाली के लिए एसपी ने थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र के केंद्र व्यवस्थापक से संपर्क कर प्रश्रपत्रों की रखवाली के लिए पुलिस की रात्रि भ्रमण व्यवस्था जारी रखें। किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस उपलब्ध कराएं। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा है कि वे किसी भी समय थाना पुलिस की मदद के लिए कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed