Agra: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में एसटीएफ करेगी फर्जीवाड़े की जांच, जाली मार्कशीट कीं जब्त
विश्वविद्यालय के सत्यापन विभाग में जांच के लिए 8 अंकतालिकाएं फर्जी मिली हैं। इन अंकतालिकाओं का विश्वविद्यालय में शैक्षणिक रिकॉर्ड नहीं मिला। इस मामले की जांच अब एटीएफ करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सत्यापन में फर्जी मिली 18 अंकतालिका और डिग्री की जांच अब एसटीएफ करेगी। एसटीएफ ने जाली अंकतालिकाएं और सत्यापन रिपोर्ट जब्त कर ली है। विश्वविद्यालय के सत्यापन विभाग में जांच के लिए अंकतालिकाएं आईं थीं। इसमें 18 अंकतालिकाएं फर्जी मिलीं।
इन अंकतालिकाओं का विश्वविद्यालय में शैक्षणिक रिकॉर्ड नहीं मिला। इनके पढ़ाई के लिए अंकतालिका में दर्ज इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और दाऊदयाल संस्थान में भी इनका प्रवेश नहीं था। ये सभी जांच पड़ताल करने के बाद इनको जाली बताते हुए रिपोर्ट लगाई थी।
राजभवन और शासन को भेजी गई थी रिपोर्ट
जाली अंकतालिका और डिग्री पकड़े जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट राजभवन और शासन को भी भेजी थी। अब इस मामले को एसटीएफ ने संज्ञान में लिया है और जाली अंकतालिका और डिग्रियों को जब्त कर लिया गया है।
कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि विश्वविद्यालय के सत्यापन में जाली मार्कशीट-डिग्री पकड़ में आई हैं। इसकी जांच अब एसटीएफ भी कर रही है। सारे रिकार्ड और जाली शैक्षणिक दस्तावेज एसटीएफ को सौंप दिए हैं। राजभवन और शासन को भी रिपोर्ट भेजी है। आंतरिक जांच भी करवाएंगे।