{"_id":"6325a028f04ff257f94051af","slug":"stf-submitted-internal-investigation-report-in-bams-copy-case-of-dbrau-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएएमएस प्रकरण: एसटीएफ ने सौंपी आंतरिक जांच रिपोर्ट, भ्रष्टाचार के कई मामले हो सकते हैं उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएएमएस प्रकरण: एसटीएफ ने सौंपी आंतरिक जांच रिपोर्ट, भ्रष्टाचार के कई मामले हो सकते हैं उजागर
Sat, 17 Sep 2022 03:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Sep 2022 03:53 PM IST
सार
एसटीएफ की ओर से बृहस्पतिवार को शासन को आंतरिक जांच रिपोर्ट भेजी गई है। इसमें कई परीक्षाओं में गड़बड़ी की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस परीक्षा में उत्तर पुस्तिका बदलने के मामले की जांच आगे बढ़ते ही और भी पुराने मामलों की परतें खुलने लगीं हैं। भ्रष्टाचार की और भी मामले सामने आने लगे। इस पर एसटीएफ की ओर से बृहस्पतिवार को शासन को आंतरिक जांच रिपोर्ट भेजी गई है। इसमें कई परीक्षाओं में गड़बड़ी की आशंका जाहिर की है। इस पर जांच के लिए अभी और समय मांगा है। उधर, कर्मचारियों से लगातार पूछताछ जारी है।
बीएएमएस परीक्षा में उत्तर पुस्तिका बदलने के मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा गया है। छात्र नेता राहुल पाराशर की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस ने आगरा सहित आसपास के जिलों में दबिश दी है। एसटीएफ ने विश्वविद्यालय परिसर में अपना कैंप कार्यालय बनाया है। यहां पर कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक से पूछताछ की जा रही है। छलेसर स्थित एजेंसी के कार्यालय में भी जाकर जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएएमएस परीक्षा में उत्तर पुस्तिका बदलने के मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा गया है। छात्र नेता राहुल पाराशर की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस ने आगरा सहित आसपास के जिलों में दबिश दी है। एसटीएफ ने विश्वविद्यालय परिसर में अपना कैंप कार्यालय बनाया है। यहां पर कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक से पूछताछ की जा रही है। छलेसर स्थित एजेंसी के कार्यालय में भी जाकर जांच की थी।
विज्ञापन
कर्मचारी से पूछताछ कर रही एसटीएफ
विश्वविद्यालय बीएएमएस ही नहीं, पूर्व में हुए सभी घोटालों की भी परतें निकालने में लगी है। परीक्षा से जुडे़ कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। टेलीफोन और ईमेल पर भी सूचनाएं ली जा रही हैं। इससे टीम को कई जानकारियां हाथ लगी हैं।
विज्ञापन
एसपी एसटीएफ राकेश कुमार यादव ने बताया कि आंतरिक जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। विश्वविद्यालय में गड़बड़ियों की कई शिकायत मिली हैं। इन पर जांच की जा रही है। अभी समय लग सकता है। इसलिए शासन को अवगत करा दिया गया है।
साक्ष्य जुटा रही टीम
एसटीएफ विश्वविद्यालय में हुई गड़बड़ियों के संबंध में साक्ष्य जुटा रही है। एक-एक मामले में अलग-अलग कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक से पूछताछ कर रही है।