फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   STF raids another medical agency in Agra medicines worth crores of rupees recovered

UP: आगरा की एक और मेडिकल एजेंसी के गोदाम पर एसटीएफ का छापा, करोड़ों रुपये की दवाएं मिलीं

Wed, 27 Aug 2025 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Aug 2025 09:04 AM IST
सार

हे मां और बंसल मेडिकल के बाद पांचवें दिन टीम ने मोती कटरा स्थित श्री राधे मेडिकल एजेंसी के गोदाम पर छापा मारा। यहां टीम को करोड़ों रुपये की दवाएं मिली हैं। 
 

विज्ञापन
STF raids another medical agency in Agra medicines worth crores of rupees recovered
दवाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नकली दवाओं के सिंडिकेट की धरपकड़ में लगी एसटीएफ और औषधि विभाग की टीम की पड़ताल जारी है। हे मां और बंसल मेडिकल के बाद पांचवें दिन मंगलवार को टीम ने मोती कटरा स्थित श्री राधे मेडिकल एजेंसी के गोदाम पर जांच की। दुकान की दूसरी मंजिल पर बने गोदाम में करोड़ों की दवाएं रखी मिलीं। इनमें डायबिटीज सहित अन्य दवाएं शामिल हैं। फिलहाल दवाओं के बिल आदि के लिए टीम ने मालिक से संपर्क किया मगर उनका नंबर बंद आया। देर रात दवाओं के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

22 अगस्त को एसटीएफ और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने आगरा कैंट स्टेशन से लेकर आए 87 लाख की दवाओं से भरे टेंपो को पकड़ा था। दवाओं की जांच में नकली दवाएं मिली थीं। इसकी पुष्टि होने पर हे मां मेडिकल एजेंसी पर टीम पहुंची थी। संचालक हिमांशु अग्रवाल ने कार्रवाई रोकने के लिए एक करोड़ रुपये की पेशकश की थी। टीम ने रुपयों के साथ उसे पकड़ लिया था।बाद में बंसल मेडिकल एजेंसी पर भी टीम गई थी। मामले में दो मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। एक मुकदमा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में लिखा गया। इसमें हिमांशु अग्रवाल को जेल भेजा जा चुका है। वहीं दूसरा मुकदमा नकली दवाओं के मामले में छह लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें हे मां फर्म का संचालक, लखनऊ की दो फर्मों, कुरियर कंपनी के दो संचालक और एक एजेंट भी शामिल हैं। फरार आरोपियों की तलाश में टीम लगी है।उधर, दवाओं की जांच की कार्रवाई अभी जारी है। मंगलवार दोपहर 1:30 बजे औषधि विभाग और एसटीएफ की टीम मोती कटरा स्थित श्री राधे मेडिकल एजेंसी के गोदाम पर पहुंची। यहां पर दो दिन पहले भी टीम आई थी, तब गोदाम बंद मिला था। इस पर गोदाम को सील कर दिया गया था। इस बार सील हटाकर तालों को तोड़ा गया। शाम चार बजे गोदाम खुलने पर जांच की गई। इनमें भारी मात्रा में दवाएं मिलीं। 
विज्ञापन

राधे मेडिकल एजेंसी का मालिक दीपक सिंघल हे मां मेडिकल एजेंसी के संचालक हिमांशु अग्रवाल का भाई है। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि शिकायत मिली थी कि नकली और बिना बिल की दवाओं का भंडारण किया गया है। इस पर टीम जांच के लिए पहुंची। एजेंसी के मालिक दीपक सिंघल को फोन किया गया मगर फोन स्विच आफ आया। उनका होलसेल का लाइसेंस है। पहली मंजिल पर भारी मात्रा में दवाएं बरामद की गईं। गोदाम में कई कार्टन और रैक में दवाएं मिली हैं। वहीं दूसरी मंजिल पर भी गोदाम में कई कार्टन में दवाएं भरी मिलीं। कई करोड़ की दवाएं मिलने की आशंका है। दवाओं के सैंपल जांच को भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed