फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stf Investigation Fake Teacher Case Found In Firozabad

फिरोजाबाद शिक्षा विभाग में एक और फर्जीवाड़ा: 15 वर्ष से दूसरे की जगह नौकरी कर रहा 'शिक्षक', जांच कमेटी गठित

Thu, 16 Dec 2021 12:48 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 Dec 2021 12:48 PM IST
सार

मामला फंसता देखकर आरोपी शिक्षक देवेंद्र अपना त्यागपत्र 15 दिन पूर्व ही दे चुका है। त्यागपत्र स्वीकृत कराने के लिए शिक्षक देवेंद्र ने बीएसए कार्यालय के चक्कर लगाए। 

विज्ञापन
Stf Investigation Fake Teacher Case Found In Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जनपद के एका ब्लॉक में तैनात शिक्षक दूसरे की जगह नौकरी कर रहा है। विशेष जांच दल (एसआईटी) और एसटीएफ का पत्र आने से पूर्व ही आरोपी शिक्षक त्यागपत्र स्वीकृत कराने के लिए बीएसए कार्यालय के पिछले 15 दिन से चक्कर काट रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने मामले की सुनवाई के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। सुनवाई के लिए आरोपी शिक्षक को बुलाया गया है।
विज्ञापन

हाथरस जिले का शिक्षक असली मिला
जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग को एसटीएफ ने पत्र भेजा है कि मदनपुर ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल परियर में तैनात शिक्षक देवेंद्र पुत्र चंद्रपाल किसी दूसरे के स्थान पर नौकरी कर रहा है। उसके अभिलेख हाथरस जिले के कंपोजिट विद्यालय दरियापुर विकास खंड सासनी से मिलते हैं। एसटीएफ ने मामले की जांच की तो हाथरस जिले का शिक्षक असली मिला और फिरोजाबाद में तैनात शिक्षक फर्जी। एसटीएफ ने आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई के लिए लिखा है। बीएसए ने शिक्षक का पक्ष जानने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें बीएसए, खंड शिक्षाधिकारी फिरोजाबाद और लेखाधिकारी बेसिक को रखा गया है। शिक्षक करीब 15 साल की नौकरी पूरी कर चुका है। 
विज्ञापन


एसआईटी से पत्र आया है। इसमें प्राइमरी नगला परियर में शिक्षक देवेंद्र द्वारा दूसरे शिक्षक के स्थान पर नौकरी करने की जानकारी दी गई है। हमने सुनवाई के लिए कमेटी गठित की है। हम स्वयं भी शिक्षक की सुनवाई करेंगे। - अंजली अग्रवाल, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

 

15 वर्ष पूर्व दिया आरोपी शिक्षक ने त्याग पत्र
मामला फंसता देखकर आरोपी शिक्षक देवेंद्र अपना त्यागपत्र 15 दिन पूर्व ही दे चुका है। त्यागपत्र स्वीकृत कराने के लिए शिक्षक देवेंद्र ने बीएसए कार्यालय के चक्कर लगाए। बीएसए से मुलाकात कर शिक्षक ने त्यागपत्र को जल्द ही स्वीकृत कराने की मांग की। बीएसए ने त्याग पत्र देने के संबंध में जानकारी मांगी। इसमें आरोपी शिक्षक ने स्वास्थ्य गड़बड़ होना बताया। यहां तक कि शिक्षक हाथ और पेट पर लाल पट्टी बांधकर भी आया था। बीएसए को त्यागपत्र को लेकर शक भी हुआ। हालांकि त्यागपत्र अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है। एसआईटी का पत्र आने के बाद बीएसए को मामले की जानकारी हो सकी।
UP News : अनामिका शुक्ला के बाद एक और फर्जीवाड़ा: एक नाम से दो जनपदों में नौकरी, मैनपुरी में एसटीएफ ने मांगे बीएसए से अभिलेख
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed