{"_id":"6166cb798ebc3e8bb32543ab","slug":"stf-investigation-in-fake-teacher-case-give-records-from-mainpuri-bsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : अनामिका शुक्ला के बाद एक और फर्जीवाड़ा: एक नाम से दो जनपदों में नौकरी, मैनपुरी में एसटीएफ ने मांगे बीएसए से अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : अनामिका शुक्ला के बाद एक और फर्जीवाड़ा: एक नाम से दो जनपदों में नौकरी, मैनपुरी में एसटीएफ ने मांगे बीएसए से अभिलेख
Thu, 14 Oct 2021 09:36 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 14 Oct 2021 09:36 AM IST
सार
एसटीएफ ने बीएसए को भेजे पत्र में बताया है कि मैनपुरी में तैनात दो शिक्षकों के अभिलेख संदेह के घेरे में हैं। उनके नाम से दो शिक्षक अन्य जनपदों में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इनमें एक सुल्तानगंज जनपद में तो दूसरा शिक्षक बदायूं जनपद में नौकरी कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्जी शिक्षक मामले में जिले में तैनात दो शिक्षकों की जांच एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने शुरू कर दी है। एक ही नाम से दो जनपदों में नौकरी करने वाले इन शिक्षकों का बीएसए से रिकार्ड मांगा गया है।
विज्ञापन
पिछले साल सामने आए अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद प्रदेशभर में एक नाम से दो-दो स्थानों पर नौकरी करने वाले शिक्षकों को खुलासा हो रहा है। पूर्व में एक नाम से दो जिलों में नौकरी करने वाले जिले के छह लोग सेवा से बर्खास्त हो चुके हैं। एक बार फिर जिले में तैनात दो शिक्षकों की एसटीएफ ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
एसटीएफ ने बीएसए को भेजे पत्र में बताया है कि मैनपुरी में तैनात दो शिक्षकों के अभिलेख संदेह के घेरे में है। उनके नाम से दो शिक्षक अन्य जनपदों में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इनमें एक सुल्तानगंज जनपद में तो दूसरा शिक्षक बदायूं जनपद में नौकरी कर रहा है। ऐसे में संबंधित शिक्षकों की नियुक्ति फाइल, शैक्षिक अभिलेख, पेनकार्ड, आधारकार्ड और मूलनिवास आदि की मूल प्रतियां उपलब्ध कराई जाएं। एसटीएफ के पत्र के बाद बीएसए ने संबंधित शिक्षकों से उनके अभिलेख मांगे हैं।
विज्ञापन
दो प्रधानाध्यापक सहित छह की हो चुकी है बर्खास्तगी
- धर्मेंद्र सिंह भिडरवार प्राथमिक विद्यालय गुन्हैया करहल, पांच मई 2020
- धीरेंद्र सिंह प्राथमिक विद्यालय तरिहा किशनी, दो जुलाई 2020
-दीप्ति अनुदेशिका उच्च प्राथमिक विद्यालय जमौरा बेवर, 16 जून 2020
-दीप्ति शिक्षिका कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय करहल, 16 जून 2020
-विमलेश कुमारी, प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय घुराई घिरोर, 5 अक्तूबर 2020
-अनूप सिंह, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय मधुकरपुर कुरावली, 6 नवंबर 2020
-फर्जी बीएड डिग्री मामले में भी जिले के 74 शिक्षकों पर हो चुकी है कार्रवाई
बीएसए कमल सिंह ने बताया कि एसटीएफ ने दो शिक्षकों के अभिलेख मांगे हैं। संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर अभिलेख मांगे गए हैं। जांच में पूरी मदद की जाएगी। जो भी शिक्षक फर्जी पाया जाएगा उसकी बर्खास्तगी की जाएगी।
मैनपुरी: फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी पाने वाली शिक्षिका बर्खास्त, वेतन की होगी रिकवरी