फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   STF constable accused of phone tapping, woman tweeted

एसटीएफ के सिपाही पर फोन टेपिंग का आरोप, महिला ने किया ट्वीट

Tue, 09 Nov 2021 01:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
STF constable accused of phone tapping, woman tweeted
आगरा। एसटीएफ आगरा इकाई में तैनात सिपाही प्रशांत चौहान पर उनके गांव की महिला प्रिया चौहान ने फोन टेपिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने डीजीपी को ट्वीट किया। मामले में सिपाही का कहना है कि महिला के पति को गिरफ्तार कराने पर दबाव बनाने के लिए झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव छिलावली निवासी प्रिया चौहान ने डीजीपी को ट्वीट किया। इसमें लिखा कि एसटीएफ आगरा में तैनात सिपाही प्रशांत चौहान प्रताड़ित कर रहा है। उनका फोन रिकॉर्ड करता है। एसटीएफ में ड्यूटी पर रहकर कभी भी गांव आ जाता है। सरकारी पिस्टल से गांव में भोली-भाली जनता को धमकाता है। कृपया मदद करें। महिला के ट्वीट पर आगरा पुलिस ने महिला का मोबाइल नंबर मांगा है।
विज्ञापन

प्रिया चौहान ने एक और ट्वीट किया है। इसमें लिखा है कि सिपाही ने उनके देवर और गांव के पूर्व प्रधान की फोन टेपिंग की। ऑडियो के आधार पर थाना हरदुआगंज में उनके देवर और पूर्व प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। अब सवाल यह है कि सिपाही प्रशांत को किसी का फोन टेप करने का अधिकार किसने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ में तैनात सिपाही प्रशांत चौहान का कहना है कि प्रिया चौहान का पति कुलदीप चौहान हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। उसे तीन महीने पहले इनपुट देकर जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार कराया था। गिरफ्तारी से वो उनसे रंजिश मानने लगे। फर्जी आरोप लगाया है। उनकी छवि को खराब करने की कोशिश हो रही है। पत्नी से ट्वीट करा रहा है। उनके परिवार को भी जान से मारने की साजिश की जा रही है। इसका मुकदमा भी हरदुआगंज थाना में दर्ज करा रखा है। इसमें विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed