फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   STF caught consignment of 505 kg hemp in agra

टैंकर में छिपाकर ओडिशा से लाए 505 किलो गांजा, ब्रज में होना था सप्लाई, तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2020 09:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Sep 2020 09:37 AM IST
सार

  • टैंकर में छिपाकर ओडिशा से 505 किलोग्राम गांजा की तस्करी
  • एसटीएफ ने सिकंदरा क्षेत्र में घेराबंदी करके पकड़े आरोपी

विज्ञापन
STF caught consignment of 505 kg hemp in agra
एसटीएफ ने पकड़ी गांजे की खेप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा से टैंकर में छिपाकर गांजा की तस्करी की जा रही है। आगरा में विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने शुक्रवार रात को मथुरा में सप्लाई होने से पहले 505 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मथुरा के दो खरीदारों के नाम बताए हैं। उनके नामों को भी मुकदमे में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन


एसटीएफ आगरा को शुक्रवार देर रात टैंकर से तस्करी का गांजा ले जाने की सूचना मिली थी। टैंकर सिकंदरा क्षेत्र से मथुरा की ओर जाने वाला था। इस सूचना पर एसटीएफ ने घेराबंदी कर ली। औद्योगिक क्षेत्र के पास एक टैंकर को रोक लिया गया। टीम ने टैंकर को खुलवाकर चेक किया। इसके अंदर प्लास्टिक के बोरों में गांजा रखा हुआ था। तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन



एसटीएफ के मुताबिक, टैंकर में 505 किलोग्राम गांजा निकला। आरोपी बरहन के कुरगंवा निवासी प्रशांत कुशवाहा, भरतपुर के बयाना स्थित गांव भूड़िया निवासी रामेश्वर मीणा और भरतपुर के चिकसाना स्थित नगला आशा निवासी रघुवेंद्र सिंह हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा में होना था सप्लाई

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ओडिशा से गांजा लेकर आए हैं। मथुरा में बल्देव निवासी रवेंद्र और ध्रुव जाट ने मंगवाया है। एसटीएफ ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया। गांजा मंगवाने वालों की भी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ की टीम में एसआई मानवेंद्र सिंह, मुनेश कुमार और सिपाही प्रशांत आदि शामिल रहे।

पहले चावल के बोरों में छिपाकर लाए थे 

तीन अगस्त को सिकंदरा के जेसीबी चौराहे पर एसटीएफ ने ट्रक में चावल के बोरों में छिपाकर लाया गया 50 लाख रुपये का गांजा बरामद किया था। चालक पकड़ा गया था। वह ओडिशा के राधा नामक व्यक्ति से गांजा लेकर आया था। गांजा एक से दो हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से लाया जाता है। इसको दस हजार रुपये तक में बेच दिया जाता है। अलग-अलग इलाकों में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed