{"_id":"5b5b2dd84f1c1be94b8b7073","slug":"stf-alert-for-uppsc-lt-grade-teacher-recruitment-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी की परीक्षा को लेकर एसटीएफ अलर्ट, 260 लोग रडार पर, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी की परीक्षा को लेकर एसटीएफ अलर्ट, 260 लोग रडार पर, ये है वजह
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 29 जुलाई को प्रदेश भर में कराई जाएगी। इसके लिए एसटीएफ को लगाया गया है।
यूपीपीएससी की इस परीक्षा को लेकर सॉल्वर गैंग के 260 लोग एसटीएफ के रडार पर हैं। मथुरा को संवेदनशील मानते हुए कई जगह दो-दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
प्रदेश में शिक्षक घोटाला और साल्वर गैंग का खुलासा करने वाली एसटीएफ को इस शिक्षक भर्ती परीक्षा की निगरानी में भी लगाया गया है। एसटीएफ ने उन जिलों में अपने लोग लगा दिए हैं जहां सॉल्वर गैंग के सदस्यों के पहुंचने की सूचना है।

सॉल्वर गैंग ने की सौदेबाजी
मथुरा को संवेदनशील माना गया है। 29 जुलाई को होने वाली इस परीक्षा में एसटीएफ को जो सूचना मिली उसके मुताबिक कई जगह सॉल्वर के लिए सौदेबाजी हुई है। खुफिया रिपोर्ट के बाद एसटीएफ की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।
एसटीएफ की टीमों ने सॉल्वर गैंग के लिए कई जगह छापामारी की है। शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी से एसटीएफ को सॉल्वर गैंग की जो जानकारी मिली थी. उसके मुताबिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए बड़ी डील की गई है।
लिहाजा एसटीएफ ने उन सभी जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है जिनमें साल्वर गैंग का नेटवर्क सामने आया है। एसटीएफ के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि परीक्षा को लेकर चौकसी बरती जा रही है।
उन्होंने बताया कि जहां से भी सॉल्वर गैंग के बारे में सूचना मिल रही है वहां छापेमारी की गई है। इस गैंग से जुड़े लोग हमारे रडार पर हैं। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।

हर सेंटर पर रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
यूपीपीएससी की परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मथुरा में 41 सेंटरों पर इम्तिहान होगा। हर सेंटर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। जांच पड़ताल के बाद ही परीक्षार्थियों को सेंटर पर प्रवेश दिया जाएगा।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी बबलू कुमार ने बैठक करके सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। भारी पुलिस फोर्स को भी लगाया गया है।