फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stf Agra Unit Arrests Fraud Gang Members Crime News

ठगों का कॉल सेंटर: एसटीएफ ने पकड़ा लोन का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरोह, एक हजार लोगों को ठगा

Mon, 22 Nov 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Nov 2021 12:06 AM IST
सार

ठग ऐसे लोगों को कॉल करते हैं जिन्हें कम ब्याज दर पर लोन देने का झांसा दिया जा सके। इसके बाद प्रोसेसिंग और कमीशन के नाम पर रकम को खाते में जमा करा लेते हैं।

विज्ञापन
Stf Agra Unit Arrests Fraud Gang Members Crime News
आगरा: एसटीएफ ने पकड़े ठगी करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ आगरा यूनिट ने शनिवार को आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 12 स्थित सत्यम मल्टीप्लेक्स में ठगी का कॉल सेंटर चलाने वाले सरगना सहित चार आरोपियों को पकड़ लिया। कॉल सेंटर में युवक और युवतियां काम करते थे। वह लोगों को सस्ती ब्याज दर पर लोन का लालच देते थे। खाते में रकम जमा कराकर मोबाइल नंबर बंद कर लिया जाता था। एसटीएफ का दावा है कि गैंग छह महीने में एक हजार से अधिक लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है।

विज्ञापन

एसटीएफ निरीक्षक हुकुम सिंह ने बताया कि पिछले काफी दिनों से सस्ते ब्याज दर पर लोन देने का लालच देकर ठगी करने वाले गैंग के सक्रिय होने क ी जानकारी मिली थी। इस पर टीम लगी थी। सत्यम मल्टीप्लेक्स में कॉल सेंटर के संचालित होने की जानकारी मिली। टीम ने गोपनीय तरीकेसे जानकारी जुटाई और दबिश दी। चार आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें जीतू सिंह, सौरभ शर्मा, दीपक कुमार और प्रेम सिंह हैं। प्रेम सिंह कॉल सेंटर का संचालक है।
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी
1. जीतू सिंह निवासी सैनिक कॉलोनी, गली नंबर एक, संजय नगर, बरेली,
2. सौरभ शर्मा उर्फ मयंक निवासी हेमंत नगर, रावण टीला, थाना क्वार्सी, अलीगढ़।
3. दीपक कुमार निवासी गांव मंजना, थाना नवाबगंज, फर्रुखाबाद।
4. प्रेम सिंह निवासी पुष्प विहार कॉलोनी, मथुरा रोड, सासनी गेट, अलीगढ़।

 

एक लैपटॉप, 22 मोबाइल फोन मिले
एसटीएफ ने आरोपियों से एक लैपटॉप, 22 मोबाइल फोन, एक लाइसेंसी पिस्टल, दो मैग्जीन, आठ कारतूस, स्कार्पियो गाड़ी, बाइक, दस्तावेज, 65500 रुपये, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, 229 प्राइमरी एप्रूवल लोन फाइल, 48 पॉलिसी फाइल शीट, एक वोटर कार्ड, तीन पेन कार्ड, आठ सिम, दो आधार कार्ड बरामद। वहीं दो आरोपी फरार हैं। काल सेंटर में युवतियां काम करती थी। मगर, किसी युवती के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। वह काल सेंटर में नौकरी कर रही थीं।
कॉल करने के लिए खरीदते हैं मोबाइल नंबर का डाटा
एसटीएफ के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी प्रेम सिंह ने बताया कि जिन लोगों को कम रुपयों के लोन की आवश्यकता होती है, वो ऐसे लोगों को कॉल करते हैं। उन्हें कम ब्याज दर पर लोन देने का झांसा दिया जाता है। इसके बाद प्रोसेसिंग और कमीशन के नाम पर रकम को खाते में जमा करा लेते हैं। इसके बाद फोन उठाना बंद कर देते हैं। वह मोबाइल नंबर का डाटा कुछ लोगों से खरीदते हैं। लोन पास कराने का विश्वास दिलाने के लिए एप्रूूवल लेटर और चेक को आवेदक के व्हाट्सएप नंबर पर भी भेजते हैं।

आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed