फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sterilization camps will be held at community health centers from 9

Agra News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 9 से लगेंगे नसबंदी शिविर

Fri, 05 Jan 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 05 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sterilization camps will be held at community health centers from 9
कासगंज। जनसंख्या नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द ही महिलाओं के लिए नसबंदी शिविर का आयोजन करेगा। शिविर के दौरान आपरेशन करने के लिए चिकित्सकों की टीम गठित कर दी गई हैं। यह शिविर 9 जनवरी से 29 जनवरी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगेंगे। इनके लिए तिथि वार कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।जिले की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। इस समय जनपद की आबादी लगभग 17 लाख तक पहुंच गई है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग लोगों को परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधन अपनाने के लिए लगातार जागरूक कर रहा है। जिले में वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए 1500 महिलाओं की नसबंदी का लक्ष्य है। बीते वर्ष के दिसंबर माह तक 775 महिलाओं की नसबंदी हो चुकी है। नसबंदी के शेष बचे लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग ने जिले के सभी पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर आयोजित करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत 9 जनवरी से 29 जनवरी के बीच नसबंदी शिविर आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed