फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stediom

शास्त्रीपुरम में बनेगा मिनी स्टेडियम

Tue, 25 Oct 2016 12:05 AM IST
शास्त्रीपुरम में बनेगा मिनी स्टेडियम
शास्त्रीपुरम में बनेगा मिनी स्टेडियम Updated Tue, 25 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
stediom
वॉलीबाल - फोटो : अमर उजाला
शहर में डा. राम मनोहर लोहिया के नाम से मिनी स्टेडियम का निर्माण शास्त्रीपुरम में होगा। आगरा विकास प्राधिकरण बोर्ड ने इसके लिए शास्त्रीपुरम में भूमि की उपलब्धता का परीक्षण कराने का प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया है। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की मांग की वर्षोँ से चल रही है, लेकिन अभी तक इस पर कोई काम नहीं हो पाया है। शहर का एक मात्र स्टेडियम में सदर बाजार में है, लेकिन शहर का विस्तार इतना हो चुका है कि अब शहर में और भी स्टेडियम की जरूरत महसूस होने लगी है।  
विज्ञापन

आगरा विकास प्राधिकरण बोर्ड की 20 अक्टूबर को हुई बैठक में बोर्ड के नामित सदस्य मदन गर्ग, चंद्रसेन टपलू और श्रीप्रकाश यादव ने जीआईसी मैदान में डा. राम मनोहर लोहिया मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव रखा था। उनका कहना था कि इससे खेल प्रेमियों को लाभ होगा। बोर्ड के सदस्यों के इस प्रस्ताव चर्चा करते हुए अधिकारियों ने स्टेडियम के लिए शास्त्रीपुरम में जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने शास्त्रीपुरम में उपयुक्त जमीन की तलाश कर वहां सर्वे कराने को कहा है। इससे शास्त्रीपुरम योजना को भी लाभ होगा, खेल प्रेमियों को भी सदर बाजार स्थित एकलव्य स्टेडियम तक नहीं भागना होगा।  


इनबाक्स...
पांच स्थानों पर बनेंगे समाजवादी आवास
आगरा। विकास प्राधिकरण बोर्ड ने समाजवादी आवासों के निर्माण का रास्ता भी साफ कर दिया है। बगदा में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के लिए आरक्षित जमीन का भू-उपयोग परिवर्तन कर वहां समाजवादी आवास बनाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है, लेकिन यहां प्रस्ताव कर दिया है। इसके अलावा बगदा के खसरा संख्या 40 में मल्टीप्लैक्स के लिए आरक्षित भूमि का भू-उपयोग कर आवासीय किया गया है। अकबरपुर में बाजार स्ट्रीट (व्यावसायिक) को बदल कर आवासीय कर दिया गया है। बगदा के खसरा संख्या 307 और लकावली के 308 का भू-उपयोग आवासीय कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed