फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stealing in gold market in Agra

सर्राफा बाजार में फिर बरपा चोरों का कहर, शोरूम और चांदी कारखाने में लाखों की चोरी

Wed, 30 Jan 2019 03:49 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 30 Jan 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
Stealing in gold market in Agra
सांकेतिक तस्वीर
सर्राफा बाजार में चौबेजी फाटक के पास चोरों ने टीडीएम ज्वैलर्स शोरूम और इसके ठीक ऊपर स्थित चांदी कारखाने में लाखों की चोरी की। तीन मंजिला इमारत में चोर छत के रास्ते जंगला काटकर अंदर आए। इसके बाद चोरी कर इसी रास्ते से चले गए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह शो रूम खुलने पर वारदात का पता चला। शोरूम सप्तऋषि अपार्टमेंट निवासी मोहित जैन का है। इसमें शोकेस में रखे सोने और हीरे के जेवरात चोरी किए गए। शोरूम के ऊपर दूसरी मंजिल पर बाग मुजफ्फर खां निवासी सुनील कुमार का चांदी कारखाना है। इससे चोर साढ़े तीन किलो चांदी और 60 हजार कैश ले गए। कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


सीसीटीवी खराब होते ही चोरी
आगरा। मोहित जैन के शो रूम पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। ये खराब हो गए थे। इन्हें दो दिन पहले ही ठीक कराने के लिए भेजा गया। इसके अगले ही दिन चोरी हो गई। इस कारण से पुलिस को यह भी शक हो रहा है कि  चोर शो रूम का कोई जानकार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों को निशाने पर है सराफा बाजार 
यह पहला मौका नहीं है जब सराफा बाजार में चोरी हुई है। पहले भी कई वारदात हो चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा बंदोबस्त एकदम लचर हैं। पुलिस रात को ठीक से गश्त भी नहीं करती है। वारदात के बाद अगर हंगामा होता है तो चार पांच दिन के लिए पुलिस गश्त पर आती है। मामला शांत होते ही फिर से आना छोड़ देती है।

सर्दी में टूटे चोरी के रिकार्ड
- इस बार सर्दी में एत्माद्दौला में सबसे ज्यादा चोरी हुई।
- ताजगंज और एत्माद्दौला में भी कई बार ताले टूटे।
- सदर, जगदीशपुरा में भी कई वारदात हुईं।
- चोरी की 30 फीसदी वारदात का भी खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed