फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stealing from the house of Power Lifting Champion in agra

पावर लिफ्टिंग चैंपियन हरदीप सिंह हीरा के घर में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर

Wed, 24 Oct 2018 12:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 24 Oct 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
stealing from the house of Power Lifting Champion in agra
सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पावर लिफ्टिंग के चैंपियन हरदीप सिंह हीरा के घर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। वारदात उस वक्त हुई, जब वो और उनकी पत्नी सतेंद्रेश्वरी किरन डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की वेट लिफ्टिंग टीम का चयन करने के लिए गए थे। 
विज्ञापन


घर लौटे तो मकान के अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए। 80 हजार रुपये और गहने गायब थे। सीसीटीवी की फुटेज चेक की एक चोर नजर आ गया। पुलिस उसकी मदद से चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


हरदीप सिंह हीरा एकलव्य स्टेडियम में पावर लिफ्टिंग के कोच हैं। उनकी पत्नी सतेंद्रेश्वरी किरन भी वेट लिफ्टिंग की खिलाड़ी हैं। हीरा विश्व चैंपियन भी रह चुके हैं। देवरी रोड पर कोटली की बगीची में उनका मकान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाड़े घर खंगाला

घटना सोमवार की दोपहर हुई। खिलाड़ी दंपती विश्वविद्यालय में टीम का चयन करने के लिए गए थे। उनके जाते ही घर में चोर घुस गए। पूरा घर खंगाल दिया। कैश और जेवरात लेकर चले गए। शाम को लौटने पर खिलाड़ी दंपती को घटना की जानकारी हुई।

पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। घटना का पता चलने पर उनके घर बड़ी संख्या में स्टेडियम के खिलाड़ी और कोच पहुंच गए। सभी ने कहा कि पुलिस को घटना का जल्द खुलासा करना चाहिए। 

हीरा के घर आठ साल पहले भी चोरी हुई थी। तब चोर गाड़ी लेकर आए थे। घर का सभी कीमती सामान ले गए थे। हीरा के मेडल भी इनमें शामिल थे।  इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस आज तक उस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed