Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Statues of Sardar Patel, Rani Avantibai and Karpoori Thakur to Be Installed at Three Locations

आगरा: सरदार पटेल, रानी अवंतीबाई और कर्पूरी ठाकुर की लगेंगी प्रतिमाएं, नगर निगम ने दी मंजूरी

Sat, 07 Nov 2026 10:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 07 Nov 2026 10:50 AM IST
सार

आगरा में विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह की विधायक निधि से सरदार वल्लभभाई पटेल, वीरांगना रानी अवंतीबाई और कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। नगर निगम ने शाहदरा, पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने और 80 फीट रोड चौराहे या शाहदरा पुल के नीचे प्रतिमाएं लगाने को मंजूरी दी है।
 

विज्ञापन
Statues of Sardar Patel, Rani Avantibai and Karpoori Thakur to Be Installed at Three Locations
आगरा नगर निगम

विस्तार

शहर में तीन स्थानों पर सरदार वल्लभ भाई पटेल, वीरांगना रानी अवंतीबाई और जननायक, पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमाएं लगाने की नगर निगम ने मंजूरी दी है। विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन स्थानों पर अपनी विधायक निधि से इन प्रतिमाओं का निर्माण कराकर लगाने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन


नगर निगम सदन में इन प्रस्तावों को पार्षदों ने पेश किया, जिसमें शाहदरा पेट्रोल पंप के पास नगर निगम पार्क में रानी अवंतीबाई की प्रतिमा स्थापित करने को मंजूरी दी गई है। भाजपा पार्षद दल उपनेता प्रकाश केसवानी ने बताया कि पार्षदों के प्रस्तावों में मूर्तियों का मामला समिति को भेजा गया है। यह वह प्रस्ताव थे, जिनमें नगर निगम को प्रतिमाएं लगवानी हैं लेकिन विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह की विधायक निधि से प्रस्तावित मूर्तियों के लिए केवल नगर निगम से मंजूरी मांगी गई है।
विज्ञापन


इनमें शाहदरा में रानी अवंतीबाई, पॉलिटेक्निक काॅलेज के सामने नगर निगम पार्क में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा लगाने को मंजूरी दी गई। प्रकाश केसवानी के साथ पार्षद अनुराग चतुर्वेदी और हेमंत प्रजापति ने मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव लगाए, जिनमें जननायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा 80 फीट रोड चौराहा या शाहदरा पुल के नीचे नगर निगम की जमीन पर लगाने को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed