फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   statues of ashtadhatu stolen from Jain temple agra

जैन मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां और दानपात्र चोरी, चोरों ने इस तरह दिया वारदात को अंजाम

Fri, 25 May 2018 09:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 25 May 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
statues of ashtadhatu stolen from Jain temple agra
जैन मंदिर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में चोरी की वारदात नहीं थम रही हैं। चोर मंदिरों को भी निशाना बना रहे हैं। गुरुवार रात को चोरों ने मोती कटरा में सवा सौ साल पुराने जैन मंदिर के ताले तोड़ दिए। 
विज्ञापन


चोर मंदिर से एक दान पात्र और अष्टधातु की दो मूर्ति चोरी कर ले गए। एक दानपात्र को तोड़कर कैश चोरी कर लिया। इस घटना से समाज के लोगों में आक्रोश है।

मोती कटरा में श्री सूर प्रभु जैन श्वेतांबर मंदिर है। देखरेख पवन कुमार जैन करते हैं। वो मंदिर के पीछे रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण सवा सौ साल पहले हुआ था। 
विज्ञापन

चोरों ने अंदर का दरवाजा तोड़ा

शुक्रवार सुबह छह बजे टहलने निकले पड़ोसी दिनेश ने मंदिर का दूसरा गेट खुला देखा। वो अंदर गए तो अंदर का दरवाजा भी टूटा हुआ था। चोरों ने बड़ा दानपात्र तोड़कर कैश चोरी कर लिया। छोटा दानपात्र नहीं था। 

मंदिर में रखीं अष्टधातु की दो मूर्तियां भी चोरी कर ली गई थीं। पवन के मुताबिक चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़ने का प्रयास किया। मगर, अंदर के गेट का ताला नहीं खोल सके। इसलिए मंदिर के दूसरे गेट का ताला तोड़ा। 

उनके मुताबिक बड़े दानपात्र को एक साल से नहीं खोला गया था। उसमें 40 हजार तक कैश हो सकता है। वहीं सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की। खोजी कुत्ता मंदिर से बाहर ही नहीं गया।
 

पहले भी हो चुकी है चोरी

statues of ashtadhatu stolen from Jain temple agra
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जैन मंदिर मोती कटरा में तंग गली में बना हुआ है। आसपास काफी घर भी बने हुए हैं। इसके बावजूद चोरों ने निशाना बनाया। लोगों का कहना था कि पुलिस गश्त नहीं करती है, जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।

शहर के जैन मंदिरों को चोर पहले भी निशाना बना चुके हैं। छीपीटोला स्थित जैन मंदिर में चोरी हुई थी। जयपुर हाउस स्थित जैन मंदिर में भी चोरी हो चुकी है। छत्ता क्षेत्र में एक जैन मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया था।

श्री सूर प्रभु जैन श्वेतांबर मंदिर में 25 साल पहले चोरी की घटना हुई थी। चोर पार्श्वनाथ भगवान की मूर्ति चोरी कर ले गए थे। तब मंदिर की छत से खिड़की तोड़कर अंदर आए थे। इस बार दूसरा गेट तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed