{"_id":"5dd37b358ebc3e54bc0478cb","slug":"statue-of-hanuman-ji-broken-in-mahaveer-nagar-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: महावीर नगर मंदिर में प्रतिमा खंडित होने पर हंगामा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: महावीर नगर मंदिर में प्रतिमा खंडित होने पर हंगामा, मुकदमा दर्ज
Wed, 20 Nov 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
हनुमानमंदिर पर पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के महावीर नगर में सोमवार रात को मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा खंडित कर दी गई। मंगलवार सुबह पूजा-अर्चना करने आए लोगों को पता चला तो आक्रोश फैल गया। उन्होंने हंगामा कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत किया। मंदिर में नई मूर्ति स्थापित कर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
महावीर नगर में हनुमानजी का मंदिर है। पुजारी महावीर दास हैं। मंगलवार सुबह सात बजे लोग मंदिर में पूजा करने के लिए आए तो प्रतिमा खंडित मिली। परिसर में ही एक ईंट भी पड़ी हुई थी, जिससे प्रतिमा को खंडित किया गया था।
लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। स्थानीय निवासी रविकांत त्यागी ने पुलिस को सूचना दी। सीओ छत्ता उदयराज सिंह थाना एत्माद्दौला की फोर्स के साथ पहुंच गए।

Trending Videos
रात में पुलिस नहीं करती गश्त
लोगों का कहना था कि रात में पुलिस की गश्त नहीं रहती है। इस वजह से मोहल्ले में असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है। क्षेत्र में शराब के ठेके पर शराबी खड़े रहते हैं। इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किसी शराबी व्यक्ति ने यह हरकत की है। मंदिर में नई मूर्ति स्थापित करा दी गई। लोगों ने पूजा अर्चना की।
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
शहर में धर्मस्थलों में प्रतिमा खंडित करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त की जा चुकी है। पुलिस ने मुकदमे भी दर्ज किए। धर्मस्थलों की सुरक्षा के इंतजाम न होने से घटनाएं हो रही हैं।