फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Statue of former Chief Minister Kalyan Singh unveiled at Nadrai intersection

Agra News: नदरई चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Fri, 05 Jan 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 05 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Statue of former Chief Minister Kalyan Singh unveiled at Nadrai intersection
कासगंज। कासगंज-एटा मार्ग के नदरई चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म विभूषण कल्याण सिंह की 92वीं जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण शुक्रवार को हुआ। हवन और पूजा-अर्चना के बाद सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए उन्हें जननायक बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने राममंदिर का जो सपना संजोया था वो साकार होने जा रहा है।सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जननायक थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए निष्पक्षता के साथ शासन चलाया और ईमानदार शासक की मिसाल पेश की। शासन की व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की दिशा में उन्होंने कार्य किया। राम मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश नहीं दिया और इस्तीफा देने का निर्णय लिया। राम मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने सपना संजोया था जो अब 22 जनवरी को साकार होने जा रहा है।
विज्ञापन

अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने हमेशा आदर्श की राजनीति की। समाज के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का कासगंज और एटा जनपदों से काफी लगाव था। यहां के लोगों को वह अच्छी तरह से जानते थे। जब भी उनका आना होता था तो नाम पुकार कर ही बुलाते थे। अनावरण कार्यक्रम से पूर्व हवन पूजा का आयोजन किया गया जिसमें अतिथियों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed