फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   statue is this found in the excavation Followers of Buddhism and Jainism face to face Archaeological Departmen

UP: खोदाई में मिली मूर्ति किसकी? बौद्ध और जैन धर्म के अनुयायियों के अपने-अपने दावे, पुरातत्व विभाग करेगा फैसला

Sat, 21 Jun 2025 02:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 02:08 PM IST
सार

फिरोजाबाद के रिजोर में खोदाई में प्राचीनकाल की एक मूर्ति मिली है। इस मूर्ति को लेकर बौद्ध और जैन अनुयायी आमने-सामने आ गए हैं। दोनों के अपने-अपने दावे हैं।

विज्ञापन
statue is this found in the excavation Followers of Buddhism and Jainism face to face Archaeological Departmen
खोदाई में मिली मूर्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिकोहाबाद रोड स्थित रिजोर में खोदाई में प्राचीनकाल की एक मूर्ति मिली है। इस मूर्ति को बौद्ध धर्म के अनुयायी भगवान बुद्ध की बता रहे हैं, तो जैन धर्म के लोग भगवान महावीर स्वामी की बता रहे हैं। प्राचीनकाल की इस मूर्ति की जांच को प्रशासन ने आगरा के पुरातत्व विभाग को सूचना भेज दी है।

विज्ञापन

मुख्यालय से 12 किमी की दूरी पर शिकोहाबाद रोड स्थित कस्बा रिजोर में पानी की व्यवस्था को ओवरहेड टैंक का निर्माण होना है। इसके लिए रिजोर के पुराने जर्जर किले के पास खोदाई का काम चल रहा है। शुक्रवार को खोदाई करते समय मजदूरों को प्राचीनकाल की एक मूर्ति मिली। इसकी खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौद्ध धर्म के अनुयायी इसको भगवान बुद्ध की मूर्ति होने का दावा कर रहे हैं। रिजोर गांव में जैन धर्म के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। साथ ही पास ही फफोतू गांव में जैन समाज के लोग रहते हैं और एक बहुत बड़ा प्राचीन जैन मंदिर है। प्राचीन मूर्ति मिलने की खबर पर जैन धर्म के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मूर्ति को भगवान महावीर स्वामी की होने का दावा करने लगे।

विज्ञापन

खोदाई में प्राचीनकाल की प्रतिमा मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इस पर प्रशासन ने प्रतिमा की जांच कराने के लिए आगरा के पुरातत्व विभाग की टीम को बुलाया है।

 

सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि मूर्ति निकलने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसको सुरक्षित स्थान पर रखवाते हुए पुरातत्व विभाग की टीम को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही इसके बारे में सही जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed