फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stationery businessman committed suicide by shooting himself in the temple at home

Agra: स्टेशनरी व्यापारी ने की आत्हमत्या, तमंचे से उड़ाई खुद अपनी खोपड़ी; सामने आई ये वजह

Fri, 06 Dec 2024 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Dec 2024 10:13 AM IST
सार

दयलबाग के रहने वाले स्टेशनरी व्यापारी ने तमंचे के खुद को गोली मारकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह है। 
 

विज्ञापन
stationery businessman committed suicide by shooting himself in the temple at home
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के दयालबाग स्थित पुरुषोत्तम बाग कॉलोनी में स्टेशनरी व्यापारी अमित मिश्रा (51) ने बुधवार रात घर में कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि उन्हें कोलकाता जाना था। दिल्ली से फ्लाइट थी, इसकी तैयारी में लगे थे। सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह मानी जा रही है। 
विज्ञापन


अमित मिश्रा की कैलाश विहार काॅलोनी में दुकान है। परिजन ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 4 बजे व्यापारी की फ्लाइट थी। वो किसी काम से कोलकाता जा रहे थे। दिल्ली से फ्लाइट में बैठना था। बुधवार रात को वह सामान रख रहे थे। पुलिस ने बताया कि अमित का पत्नी माला से किसी बात पर विवाद हो गया। रात 11 बजे वे अपने कमरे में चले गए। तभी गोली चलने की आवाज आई। पत्नी पहुंची तो वो लहूलुहान हालत में पड़े थे। आसपास के लोग भी आ गए। वह उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि माैके पर .35 बोर का तमंचा मिला था। यह कहां से आया, परिजन नहीं बता सके। व्यापारी का एक बेटा है। वह बीटेक कर रहा है। पत्नी और बेटे से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वो ज्यादा कुछ नहीं बता सके। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह में आत्महत्या का माना जा रहा है। कुछ दिन बाद परिजन से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed