{"_id":"606875348ebc3ec89b7f71e6","slug":"station-road-tundla-road-accident-tundla-auto-accident-auto-accident-death-tel-mil-road-tundla-tundla-news-agr487140751","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो की टक्कर से वृद्ध की मौत ; सवारियां घायल, ड्राइवर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो की टक्कर से वृद्ध की मौत ; सवारियां घायल, ड्राइवर फरार
विज्ञापन
टूंडला। नगर के स्टेशन रोड स्थित भारत माता चौक पर शनिवार सुबह एक ऑटो ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। इसके साथ ही ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे ऑटो में बैठी सवारियां घायल हो गईं। हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया।
नगर के तेल मिल रोड नईबस्ती स्थित सुरमे वाली गली निवासी 60 वर्षीय पंछीलाल शनिवार सुबह 10 बजे करीब अपना चश्मा बनवाने के लिए चैरिटेबिल अस्पताल जा रहे थे। वे स्टेशन रोड स्थित भारत माता चौक के निकट पहुंचे तभी स्टेशन की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गए। वहीं ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार पुलिसकर्मी, सीमा किन्नर के साथ में दो अन्य यात्री घायल हो गए। इतनी देर में चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध पंछीलाल को फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी केशवदत्त शर्मा ने बताया कि हादसा करने वाले ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की जानकारी कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।