फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Statements of SO and doctors will be recorded in Hathras' notorious gangster Jeetu encounter

Agra News: हाथरस के कुख्यात बदमाश जीतू एनकाउंटर में एसओ और डॉक्टरों के होंगे बयान

Thu, 05 Jun 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Statements of SO and doctors will be recorded in Hathras' notorious gangster Jeetu encounter
मैनपुरी। हाथरस के कुख्यात अपराधी हिस्ट्रीशीटर जीतू के एनकाउंटर में चल रही मजिस्ट्रेटी जांच के तहत एलाऊ थाना इंस्पेक्टर और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के बयान दर्ज होंगे। भोगांव एसडीएम संध्या शर्मा की ओर से इनको नोटिस जारी किए हैं। 10 जून को बयान देने के लिए डॉक्टरों और 9 जून को बयान देने के लिए एलाऊ इंस्पेक्टर को बुलाया है। चेताया है कि अगर गैर हाजिर हुए तो मानवाधिकार आयोग को पत्र लिख दिया जाएगा। बीती 29 अप्रैल को हाथरस के शातिर हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र उर्फ जीतू की पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त मुठभेड़ में एलाऊ थाना क्षेत्र में मारा गया था। डीएम ने एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा को दी है। एसडीएम ने हिस्ट्रीशीटर के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डा. नीरज कुमार व डा. वीके शुक्ला को 10 जून को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। इससे पहले 9 जून को थानाध्यक्ष एलाऊ अवनीश त्यागी को बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed