{"_id":"69e68941ef154606bc002610","slug":"statement-recorded-against-3-for-beating-up-group-president-agra-news-c-421-1-sagr1004-6210-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: समूह की अध्यक्ष को पीटने में 3 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: समूह की अध्यक्ष को पीटने में 3 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बाह। बिजौली में 600 रुपये की उधारी के विवाद में समूह की अध्यक्ष सोनी का सिर फोड़े जाने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बिजौली गांव की सोनी समूह की अध्यक्ष है। उनके पति प्रवेंद्र लखनऊ की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। समूह के 600 रुपये की सोनी पर उधारी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल की शाम 5 बजे वह घर से बाहर निकल रही थी। तभी पड़ोस की मुन्नी देवी, श्रद्धा, शालिनी ने उधारी के विवाद में जमीन पर पटक कर पीटा। चीख पुकार पर आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि घायल महिला का मेडिकल कराया गया था। तहरीर के आधार पर 3 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।