{"_id":"67365244a5f0ac721c053194","slug":"state-womens-cricket-competition-from-tomorrow-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-127146-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राज्य महिला क्रिकेट प्रतियोगिता कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राज्य महिला क्रिकेट प्रतियोगिता कल से
Fri, 15 Nov 2024 01:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक बालिका अंडर-17 और अंडर-19 राज्य क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 16 नवंबर से 18 नवंबर तक होने वाली स्पर्धा में संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा आरपी शर्मा प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि होंगे। उद्घाटन मुकाबला श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के मैदान पर खेला जाएगा।
प्रतियोगिता के लिए नेहरू स्टेडियम के साथ ही श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज और क्रिश्चियन इंटर काॅलेज के मैदान को तैयार किया गया है। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता संयोजक डॉ. हिमांशु यादव ने व्यायाम शिक्षकों के साथ तीनों मैदानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने ये जानकारियां दीं। इसमें उप शिक्षा निदेशक आगरा मनोज गिरी, प्रतियोगिता अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, उपाध्यक्ष बीएसए दीपिका गुप्ता, सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल मौजूद रहेंगे।