फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   State tax officers will conduct surveys equipped with body-worn cameras.State tax officers will conduct surveys equipped with body-worn cameras.

Agra News: राज्यकर अधिकारी बॉडीवॉर्न कैमरे से लैस होकर करेंगे सर्वे

Tue, 16 Jun 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
State tax officers will conduct surveys equipped with body-worn cameras.State tax officers will conduct surveys equipped with body-worn cameras.
आगरा। कर चोरी की आशंका पर कारोबारियों की जांच के लिए जाने वाली राज्यकर विभाग की टीमों के अधिकारी अब बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस रहेंगे। राज्यकर विभाग के निर्देश पर अपर आयुक्त ग्रेड 1 पंकज गांधी ने सभी अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। टीमों के सर्वे के दौरान होने वाले विवाद के चलते यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

राज्यकर विभाग की टीमों ने दो लोहा कारोबारियों के वाहनों से कर चोरी का खुलासा किया था। कारोबारियों ने अधिकारियों पर मनमानी और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। पिछले हफ्ते कारोबारियों ने राज्यकर कार्यालय पर पहुंचकर अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां सौंपकर विरोध भी दर्ज कराया। उस समय अधिकारियों ने कर चोरी के साक्ष्य दिखाकर कारोबारियों को चुप करा दिया था। साथ ही स्पष्ट किया कि जो भी कर चोरी करेगा उस पर कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपों को खत्म करने के लिए अब बॉडीवॉर्न कैमरे को जरूरी कर दिया है। अपर आयुक्त ग्रेड 1 पंकज गांधी ने बताया कि बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। फील्ड पर जाने वाले सभी अधिकारियों को हर हाल में कैमरे लेकर जाना होगा ताकि जरूरत पड़ने पर फुटेज देखकर आगे निर्णय लिया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed