{"_id":"61155c568ebc3e62c34e2826","slug":"state-level-selection-of-jyoti-s-essay-mainpuri-news-agr503556331","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योती के निबंध का प्रदेश स्तर किया गया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योती के निबंध का प्रदेश स्तर किया गया चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा समान की कक्षा सात की छात्रा ज्योति ने जिले का नाम रोशन किया है। वैश्विक महामारी कोविड-19 विषय पर मेरी उड़ान के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में उसका निबंध प्रदेश स्तर पर चयनित हुआ है। विद्यालय पर पहुंचें खंड शिक्षाधिकारी ने प्रदेश स्तर से भेजा गया प्रमाणपत्र उसे प्रदान किया।
बृहस्पतिवार को खंड शिक्षाधिकारी सर्वेश यादव पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा समान पहुंचे। उन्होंने बताया कि मेरी उड़ान प्रतियोगिता के तहत निबंध विधा में ज्योति ने जनपद स्तर पर चयनित होकर प्रदेश स्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि ज्योती की सफलता पर स्कूल को शिक्षा महानिदेशक द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है।
खंड शिक्षाधिकारी ने ज्योती को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया। इस दौरान एकेडमिक रिसोर्स पर्सन विनय कुमार, शरद यादव, प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार, सहायक अध्यापिका सारिका दुबे, संकुल शिक्षक मनीष कुमार, प्रदीप कुमार, राजवीर सिंह, सुभी चौहान आदि लोग मौजूद रहे।