फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   State GST teams conducted survey on 14 shops in Agra

Agra: राज्य जीएसटी की 14 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 24 लाख रुपये का टैक्स कराया जमा

Thu, 08 Dec 2022 10:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Dec 2022 10:32 AM IST
सार

स्टेट जीएसटी के एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 अजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच में दुकानदारों की वास्तविक बिक्री और लेखा पुस्तकों में अंतर पाया गया। बालूगंज में ऑटो पार्ट्स, स्क्रैप और हेलमेट के व्यापारियों के एकाउंट्स की जांच की गई।

विज्ञापन
State GST teams conducted survey on 14 shops in Agra
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे प्रदेश में सोमवार को एक साथ सर्वे और छापे के बाद बुधवार को स्टेट जीएसटी टीम ने आगरा में 14 प्रतिष्ठानों पर सर्वे किए। बालूगंज स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकानें, हेलमेट और स्क्रैप के कारोबारियों की बिक्री की जांच की। शाम तक चली कार्रवाई में दुकानदारों से 24 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया गया।

विज्ञापन


स्टेट जीएसटी के एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 अजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच में दुकानदारों की वास्तविक बिक्री और लेखा पुस्तकों में अंतर पाया गया। बालूगंज में ऑटो पार्ट्स, स्क्रैप और हेलमेट के व्यापारियों के एकाउंट्स की जांच की गई। दो टीमें स्क्रैप व्यापारियों की जांच के लिए लगाई गई थीं। जीएसटी रिटर्न में जो बिक्री दिखाई गई, वह बेहद कम थी, जबकि दुकान पर जो दस्तावेज मिले, उनमें बिक्री ज्यादा पाई गई। 24 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया गया है। ताज एंटरप्राइजेज ने आठ लाख रुपये जमा कराए। प्रतिष्ठानों के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


वहीं, आगरा व्यापार मंडल ने जीएसटी सर्वे का विरोध किया है। अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि जीएसटी कमिश्नर अजय कुमार सिंह को इस मामले में शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। व्यापारियों का सर्वे के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। अब ई-वे बिल, रिटर्न आदि के जरिए सब पारदर्शी है। उत्पीड़न से व्यापारियों में रोष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed