{"_id":"603a36ce8ebc3ee9631f2862","slug":"state-employees-will-start-the-second-phase-of-movement-from-today-mainpuri-news-agr4824372197","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारी आज से शुरू करेंगे दूसरे चरण का आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारी आज से शुरू करेंगे दूसरे चरण का आंदोलन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में द्वितीय चरण के आंदोलन की रणनीति बनाते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकार
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का विरोध प्रदर्शन लगातार नौवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में बैठक कर दूसरे चरण के आंदोलन के लिए रणनीति बनाई। रविवार से दूसरे चरण का आंदोलन शुरू होगा।
राज्यकर्मचरी संयुक्त परिषद ने 18 सूत्री मांगों को लेकर 19 फरवरी से काली पट्टी बांध कार्य करते हुए आंदोलन कर रहे हैं। लगातार नौवें दिन भी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जारी रखा। शनिवार को कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में बैठक की। इसमें निर्णय लिया कि 28 फरवरी से 17 मार्च तक दूसरे चरण के आंदोलन के दौरान हर रोज गेट मीटिंग होगी। इसमें आंदोलन को मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। 18 मार्च को कर्मचारी तीसरे चरण के आंदोलन में सामूहिक उपवास रखकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की 18 सूत्री मांगों पर सरकार ध्यान नहीं देगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। बैठक के दौरान फर्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री शिवमंगल सिंह, ऋषिप्रकाश, एचएन सिंह, जितेंद्र सिंह, वीपी मसीह, अंकुर मिश्रा, मोहित दुबे, रवी शुक्ला, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये हैं प्रमुख मांगें
- नई पेंशन योजना बंद की जाए, पुरानी पेंशन योजना लागू हो।
- कर्मचारियों के निजीकरण, आउटसोर्सिंग तैनाती और ठेकेदारी प्रथा का समाप्त किया जाए।
- छठे वेतन आयोग में कई समस्याएं अभी भी हैं जिन्हें दूर कराया जाए।
- राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान सुविधाएं और भत्ते प्रदान किए जाएं।
- स्क्रीनिंग के माध्यम से 50 वर्ष की उम्र में जबरन सेवानिवृत्ति के आदेश को समाप्त किया जाए।