{"_id":"69c5a7bfc0b675c67c063884","slug":"star-next-cricket-academy-reached-the-semi-finals-after-winning-by-a-record-382-runs-agra-news-c-365-1-sagr1044-107143-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रिकॉर्ड 382 रन से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रिकॉर्ड 382 रन से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी
Fri, 27 Mar 2026 03:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
सरफराज खान मेमोरियल ऑल इंडिया वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट
आगरा। कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग पर चल रहे पंचम सरफराज खान मेमोरियल ऑल इंडिया वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी ने टूंडला इलेवन को 382 रन के विशाल अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि मैच में देरी से पहुंचने के कारण दोनों टीमों के पांच-पांच ओवर काटे गए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी ने 43.3 ओवर में 10 विकेट पर 441 रन बनाए। चक्रेश चौधरी ने 96, शिवम जादौन ने 70 और अरुण यादव ने 51 रन की पारी खेली। जवाब में टूंडला इलेवन की टीम पूरी तरह बिखर गई। वह 17 ओवर में मात्र 59 रन पर सिमट गई। गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को संभलने का मौका ही नहीं दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए गोपाल चाहर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।