{"_id":"2af899995e73db74b2a1bae474461a12","slug":"stand-up-against-the-capitalist-government-working-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूंजीपतियों की सरकार के खिलाफ खड़े हों मेहनतकश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूंजीपतियों की सरकार के खिलाफ खड़े हों मेहनतकश
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 02 Nov 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार ने उदारवादी नीतियों को लागू किया है। सांप्रदायिकता के आधार पर समाज को बांटने का कोई मौका नहीं छोड़ा जा रहा। ये सरकार पूंजीपतियों की है। मेहनतकश के वेतन और सुविधाओं में कमी हुई है, जबकि पूंजीवादियों के मुनाफे बढ़ रहे हैं। मेहनतकशों को सरकार के खिलाफ खड़ा होना होगा, ताकि जनविरोधी नीतियों पर लगाम लग सके। बीमा निगम कर्मियों के 27वें महाधिवेशन में यह आह्वान किया नार्थ सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव अशोक तिवारी ने।
महाधिवेशन के दूसरे दिन यूपी और उत्तराखंड से आए बीमा कर्मियों के सामने राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और औद्योगिक मुद्दों पर प्रतिवेदन पेश किए गए। अधिवेशन में नेलसन मंडेला, एपीजे अब्दुल कलाम, निर्भया, शमशाद बेगम, देवानंद, फारूख शेख, आरके लक्ष्मण, खुशवंत सिंह, एमएम कुलबर्गी सहित अन्य शख्सियतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जोनल अध्यक्ष संजीव शर्मा, संयोजिका गीता शांत मंचस्थ रहीं, जबकि संयोजक संजय दीक्षित, अश्वनी तोमर, राजीव अग्रवाल, जेजे कुलश्रेष्ठ ने व्यवस्थाएं संभालीं। सोमवार को अधिवेशन के आखिरी दिन सुबह 9 बजे से प्रतिवेदन पर विमर्श होगा और दोपहर 3 बजे से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
‘खून में, सांसों में इंकलाब ले आएंगे...’
अधिवेशन में लाल झंडों, बैनर से अग्रवन रंगा हुआ है। सभागार के मंच के पीछे लिखा संदेश बीमाकर्मियों में जोश भरता रहा। अधिवेशन के मूल जज्बे को दर्शाता हुआ संदेश ‘खून में, सांसों में, हम इंकलाब ले आएंगे, कब तक बंद करोगे ये दरवाजे खिड़कियां, देखना हम नई रोशनी, नई आग ले आएंगे’ चर्चा में रहा।
गीत और नृत्य से सजी सांस्कृतिक संध्या
आगरा। वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में आयोजित महाधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को ‘एक शाम साथियों के नाम’ रही। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एसके पांडे ने किया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद अग्रवन के हॉल में वंदेमातरम गूंजा। इसके बाद ‘रंगीलो मारे ढोलना’, ‘मेरेे नाल तू नच ले’ गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
इसके बाद युवाओं ने बेहतरीन गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया। नारी शक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका को भी खूब पसंद किया गया। ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के प्रेसीडेंट अमान उल्ला खान, वी रमेश, अनिल भटनागर, बीएस रवि, संजीव शर्मा, अशोक तिवारी, संजय दीक्षित, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन राजीव अग्रवाल व निधि सोनी ने किया।