फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stampede due to fighting and stone pelting in protest against installation of cooler in mosque

Mathura: मस्जिद में कूलर चलवाने के विरोध में मारपीट, पथराव से मची भगदड़; दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 19 Jul 2024 03:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Jul 2024 03:07 PM IST
सार

जेवा मस्जिद में कूलर चलवाने के विरोध में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद विवाद शांत हुआ। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


 

विज्ञापन
stampede due to fighting and stone pelting in protest against installation of cooler in mosque
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में शहर कोतवाली के मनोहरपुरा क्षेत्र में स्थित जेवा मस्जिद में कूलर चलवाने के विरोध में मारपीट व पथराव का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रकरण में एक अज्ञात व दो नामजदों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि बंटी उर्फ तौफीक ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप है कि मंगलवार रात करीब आठ बजे जेवा मस्जिद मनोहरपुरा में नमाज पढ़ने गया था। वहां वहां लगे कूलर को चलाने को लेकर बबलू, बब्बू व एक अन्य से कहासुनी हो गई। इन्होंने मारपीट कर दी। साथ ही पथराव भी कर दिया।
विज्ञापन


 इसके चलते आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल तौफीक को उपचार के लिए भेजा। तौफीक की तहरीर पर बबलू, बब्बू और एक अन्य के खिलाफ मारपीट कर धमकी देने और पथराव का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed