फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stairs at main mausoleum of Taj Mahal replaced

Taj Mahal: ताजमहल में अब पर्यटक नहीं होंगे चोटिल, एएसआई ने मकबरे से उतरने वाली 22 सीढ़ियों के बदले स्लीपर

Fri, 15 May 2026 10:58 PM IST
Arun Parashar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 15 May 2026 10:58 PM IST
सार

ताजमहल में सीढ़ियां मूल रूप से संगमरमर की हैं, जो हर दिन हजारों सैलानियों के चढ़ने, उतरने से चिकनी हो गई थीं। इससे सैलानी फिसलने लगे थे। वर्ष 2012 में एएसआई ने यूनेस्को की सलाह पर संगमरमर की मूल सीढ़ियों के ऊपर लोहे के फ्रेम में लकड़ी की सीढ़ियां ऊपर से लगा दी थीं। 14 साल में यह क्षतिग्रस्त हो गईं तो अब इन्हें बदल दिया गया है।
 

विज्ञापन
Stairs at main mausoleum of Taj Mahal replaced
ताजमहल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ताजमहल के मुख्य मकबरे में पर्यटकों के उतरने के लिए बनी सीढ़ियों को बदल दिया गया है। शुक्रवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजमहल की बंदी के दिन स्टील के फ्रेम पर साल की लकड़ी के स्लीपर बदल दिए। यहां 22 सीढ़ियां हैं, जिनके चिकने और क्षतिग्रस्त हो गए लकड़ी के स्लीपरों को हटाया गया है। इस बार लोहे की जगह स्टील के फ्रेम का इस्तेमाल एएसआई ने किया है ताकि स्लीपर के नीचे लगे बेस फ्रेम में जंग न लग पाए और यह टिकाऊ साबित हो।
विज्ञापन


ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने बताया कि शुक्रवार को अवकाश के दिन मकबरे से उतरने वाली 22 सीढ़ियों के स्लीपर बदले गए हैं। यह सीढ़ियां मूल रूप से संगमरमर की हैं, जो हर दिन हजारों सैलानियों के चढ़ने, उतरने से चिकनी हो गई थीं। इससे सैलानी फिसलने लगे थे। वर्ष 2012 में एएसआई ने यूनेस्को की सलाह पर संगमरमर की मूल सीढ़ियों के ऊपर लोहे के फ्रेम में लकड़ी की सीढ़ियां ऊपर से लगा दी थीं। 14 साल में यह क्षतिग्रस्त हो गईं तो अब इन्हें बदल दिया गया है।
विज्ञापन


सैलानियों के फिसलकर गिरने की हो रहीं थी घटनाएं
ताजमहल के मुख्य मकबरे में लगी लकड़ी की सीढ़ियां फ्रेम के क्षतिग्रस्त होने से ढीली हो गई थीं। इनके घिसने की वजह से पर्यटकों को मकबरे में चढ़ने-उतरने में परेशानी हो रही थी। कुछ पर्यटकों के पैर मुड़ने व फिसलकर गिरने के भी मामले सामने आए थे। इसी के बाद ताजमहल के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से इन सीढ़ियों को बदलने की अनुमति मांगी थी। अगले शुक्रवार को दूसरी ओर की सीढ़ियों को बदलने का काम किया जाएगा। साल की लकड़ी के स्लीपर खुरदुरे रखे गए हैं ताकि पर्यटक फिसलकर न गिरें। इसी पर मकबरे से समानता रखते हुए सफेद रंग का पेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed