फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   staff got the cartons of medicines taken from the relatives of the patients in sn medical college agra

Agra: मरीज को ड्रिप चढ़ाने के बदले तीमारदारों से उठवाए दवा के कार्टन, प्राचार्य ने स्पष्टीकरण मांगा

Thu, 20 Oct 2022 01:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Oct 2022 01:44 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के वायरल वीडियो में महिला तीमारदार ने स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाया है। तीमारदार का कहना है कि उनके मरीज को ड्रिप लगाने के बदले उनसे दवा के कार्टन उठवाए गए।

विज्ञापन
staff got the cartons of medicines taken from the relatives of the patients in sn medical college agra
दवा के कार्टन लेकर जाते तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें तीमारदार (एक महिला व एक पुरुष) अपने सिर पर दवाओं का कार्टन लेकर जा रहे हैं। महिला तीमारदार ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को ड्रिप चढ़वाने के बदले स्टाफ ने उनसे दवाओं का कार्टन उठवाए। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में तीमारदार कह रही है कि स्टाफ खुद तनख्वाह ले रहा है, तीमारदार से ड्रिप लगवाने के बदले कार्टन उठवा रहा है। तीमारदार ने बताया कि उसका बेटा मनोरोग विभाग में भर्ती है। आंशिक रूप से दिव्यांग है। उसके पैर में रॉड पड़ी हुई है। उसके पास देने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए स्टाफ ने सातवीं मंजिल से उससे दवा का कार्टन ढुलवाया। 
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। सिस्टर इंचार्ज से मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब आने पर उसकी जांच कराई जाएगी। वस्तुस्थिति स्पष्ट होने के बाद ही मामले में कोई कदम उठाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed