{"_id":"61b0ebc4cf7395016736493a","slug":"staff-came-forward-to-help-the-sick-contractual-worker-mainpuri-news-agr517179569","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार संविदाकर्मी की मदद के लिए आगे आया स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार संविदाकर्मी की मदद के लिए आगे आया स्टाफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विद्युत निगम के भोगांव उप खंड कार्यालय में तैनात एक संविदाकर्मी लंबे समय से बीमार चले रहे हैं। उनके उपचार के लिए बड़ी धनराशि की जरूरत है। ऐसे में उनकी मदद के लिए विद्युत निगम का स्टाफ आगे आया है। अधिशासी अभियंता और उप खंड अधिकारी समेत अन्य कर्मचारियों ने भी उनके खाते में रुपये भेजे हैं।
शहर के मोहल्ला देवपुरा निवासी निवासी कौशल कुमार उप खंड अधिकारी कार्यालय भोगांव पर संविदाकर्मी के रूप में तैनात हैं। उनकी ड्यूटी बिलिंग काउंटर पर है। बीते कुछ महीनों से वे बीमार चल रहे हैं। इसके लिए वे दिल्ली स्थित एक अस्पताल में उपचार ले रहे हैं। चिकित्सकों ने उन्हें सेल्स ट्रांसप्लांट कराने के लिए सर्जरी की सलाह दी है। इसके लिए दस लाख रुपये का खर्च है। उप खंड अधिकारी भोगांव नरेंद्र वर्मा ने उनकी मदद की पहल की है।
उन्होंने कौशल के खाते में 20 हजार रुपये की धनराशि भेजने के साथ ही विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में मदद के लिए अपील की थी। इसके बाद अधिशासी अभियंता द्वितीय आशीष गुप्ता ने 25 हजार रुपये की मदद की। यहीं से मदद का सिलसिला शुरू हो गया है। अन्य कर्मचारी भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग कर रहे हैं। अब तक कौशल के खाते में बीते 24 घंटों में 70 हजार रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है।