फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stadium B defeated Bajrang Cricket Club by 41 runs

Agra News: स्टेडियम बी ने बजरंग क्रिकेट क्लब को 41 रन से हराया

Sun, 24 Nov 2024 06:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
Stadium B defeated Bajrang Cricket Club by 41 runs
स्टेडियम बी ने बजरंग क्रिकेट क्लब को 41 रन से हराया
विज्ञापन

- सनी को बेहतर प्रदर्शन के लिए घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के क्रिश्चियन मैदान पर खरगजीत मिश्र मेमोरियल जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। रविवार को पूल बी का पहला मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में स्टेडियम बी ने बजरंग क्रिकेट क्लब को 41 रन से हराकर अगले दौर में जगह बना ली। स्टेडियम के सनी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
बजरंग क्लब के कप्तान सत्यम सक्सेना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम ने निर्धारित 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 199 रन बनाए। बल्लेबाज आदित्य ने 37, सनी ने नाबाद 31 और अर्जुन ने 24 रनों की पारी खेली। बजरंग क्लब के आलोक ने दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजरंग क्रिकेट क्लब 28.3 ओवर में 158 रन ही बना सकी। राजन ने 36, समीर ने 32 और ग्वाला ने 30 रन बनाए। स्टेडियम के तरुण और अर्पित ने 3-3 विकेट लिए।
विज्ञापन

स्टेडियम के सनी को निर्मला धूसिया स्मृति मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एमसीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व प्राचार्य डॉ. बीके सिंह ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला, अभिज्ञान गुप्ता ने, स्कोरिंग आरजू सक्सेना ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, आलोक गुप्ता, विकास मिश्रा, प्रवीन भंसाली, पंकज राठौर, प्रबल प्रताप सिंह, मोहित प्रकाश सक्सेना, नीरज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed