{"_id":"690d0c8bfc047234ab0d6b02","slug":"st-johns-and-rbs-college-reached-the-finals-after-winning-the-match-agra-news-c-365-1-sagr1044-105193-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मैच जीतकर फाइनल में पहुंचे सेंट जोंस और आरबीएस कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मैच जीतकर फाइनल में पहुंचे सेंट जोंस और आरबीएस कॉलेज
विज्ञापन
फुटबॉल मैच
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को अंतर-महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन सेंट जोंस कॉलेज मैदान पर किया गया। फाइनल में सेंट जोंस कॉलेज और आरबीएस कॉलेज के खिलाड़ियों ने जगह बनाई।
प्रतियोगिता में कुल चार टीमों सेंट जोंस कॉलेज, आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, और छलेसर कैंपस आगरा ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने किया। उद्घाटन मैच सेंट जोंस कॉलेज और आगरा कॉलेज के मध्य खेला गया। सेंट जोंस कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-1 से विजय प्राप्त की। सेंट जोंस कॉलेज के वैभव यादव ने 2 गोल, संकल्प सोलंकी, अनुज कुमार शर्मा और रशीद ने एक-एक गोल दागे।
दूसरे मैच में छलेसर कैंपस और आरबीएस कॉलेज आमने-सामने हुए, जिसमें आरबीएस कॉलेज ने कड़े मुकाबले में 1- 0 से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को सेंट जोंस कॉलेज और आरबीएस कॉलेज के बीच खेला जाएगा।